BCCI में सचिन तेंदुलकर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सचिव जय शाह​ ‘क्रिकेट के भगवान’ को मनाने में जुटे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जनवरी 2022। दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक भारत के सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। तेंदुलकर के साथ सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट सबसे बड़े चेहरों में शामिल हैं। मौजूदा समय में गांगुली, बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं तो वहीं द्रविड़ को हाल में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। उन दोनों के अलावा लक्ष्मण को नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का प्रमुख बनाया गया है। लेकिन तेंदुलकर ही बचे हुए हैं, जिन्हें बीसीसीआई में अबतक कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है। हालांकि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अब संकेत दिए हैं तेंदुलकर भी बोर्ड के किसी नए रोल में दिख सकते हैं। 

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है कि द्रविड़ को हेड कोच और लक्ष्मण को एनसीए हेड चुनने के बाद तेंदुलकर को भी बोर्ड में कोई रोल मिल सकता है। शाह ने कहा है कि वह इसके लिए ‘क्रिकेट के भगवान’ को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सचिन को सेलेक्शन कमिटी में कोई भूमिका दी जा सकती है। वहीं, सचिन का इस बारे में अबतक कोई बयान नहीं आया है। लेकिन खबरों में कहा गया है कि बीसीसीआई सचिव भारत के महान बल्लेबाज को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। 

पूर्व कप्तान गांगुली ने 2019 में बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पद संभाला था। उनसे पहले सी के खन्ना बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। उन्होंने 2017 से 2019 तक इस पद को संभाला था। जबकि इससे पहले अनुराग ठाकुर इस पद को संभाल रहे थे। गांगुली दूसरे ऐसे कप्तान हैं जिन्हें बीसीसीआई का अध्यक्ष बना गया।उनसे पहले विजयनगर के महाराज कुमार पहले ऐसे कप्तान थे जिन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सचिन ने गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा था, ‘उन्होंने जिस तरह से अपनी क्रिकेट खेली, उन्होंने जिस तरह से देश की सेवा की, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि वह (बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर) उसी तरह की क्षमता, लगन और फोकस के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।’ 

Leave a Reply

Next Post

क्या किसान विरोधी है योगी सरकार, चुनाव पर होगा किसान आंदोलन का असर? सर्वे में लोगों ने दिए जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 11 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश चुनाव में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में चुनाव होने जा रहा है। चुनाव की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होने वाली है, जिस जाट लैंड या गन्ना बेल्ट के नाम से भी जाना जाता है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप