पीएम बोले- कांग्रेस ने आस्था के हर प्रतीक को बेहाल छोड़ा, ये नौजवानों का भविष्य नहीं बना सकते

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरू 07 मई 2023। कर्नाटक के शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर धोया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए एक इकोसिस्टम बनाया है, वो पिछले काफी समय से कर्नाटक में एक गुब्बारा फुला रहा था। इस गुब्बारे पर एक से बढ़कर एक झूठी बातें लिखी हुईं थी लेकिन कर्नाटक की जनता सब जानती है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘2014 से पहले सुपारी पर न्यूनतम आयात मूल्य 100 रुपए प्रति किलो था, जिसे हमने बढ़ाकर 350 रुपए प्रति किलो कर दिया है। किसानों के लिए किए गए कामों को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े-बड़े संकट के बावजूद हमने देश में फर्टिलाइजर की कमी नहीं होने दी। रूस- यूक्रेन युद्ध के चलते फर्टिलाइजर की कीमतें बढ़ीं लेकिन उनकी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया।’ 

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस की सरकारों के दौरान हमारा कृषि निर्यात बहुत सीमित था लेकिन आज भारत का कृषि निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया लेकिन भाजपा ने इसके खिलाफ अभियान चलाया और आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं। कांग्रेस, भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। इस पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘क्या 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य बना सकती है? उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के आरोप लगाए।’ 

‘आस्था के प्रतीकों को बेहाल छोड़ा’
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने अगले पांच सालों में 10 लाख नौकरियां निजी सेक्टर में देने का वादा किया है जो कि सफेद झूठ है। भाजपा सरकार ने कर्नाटक में  निवेश बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए हैं, उन्हें कांग्रेस खत्म करना चाहती है। आस्था के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा पुरातन संस्कृति, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है लेकिन कांग्रेस इसमें भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को या तो बेहाल छोड़ा या विवादों में रहने दिया।’ 

Leave a Reply

Next Post

जाने गर्मी में भीगे अखरोट खाने के 5 फायदे: दिमाग हो जाएगा तेज, डायबिटीज का रिस्क होगा कम!

शेयर करेबिलासपुर 07 मई 2023। बड़े-बुजुर्गों से हम अक्सर सुनते हैं कि अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है. ये बात सच भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर गर्मी के मौसम में भीगे अखरोट खाए जाएं तो ये सेहत को हैरान कर देने वाले फायदे पहुंचाते हैं. […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'