अमित शाह के लौटने के बाद मणिपुर के गांवों में कुकी उपद्रवियों का हमला, गोलीबारी में 15 घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 03 जून 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे के बाद पश्चिमी इंफाल जिले के दो गांवों में हथियारों और बमों से लैश कुकी उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 15 लोग गायल हो गए।  फयेंग और कांगचुप चिंगखोंग दो गांवों में तैनात राज्य पुलिस और मणिपुर राइफल्स के कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई भी की। शुक्रवार की रात चार घंटे से भी अधिक समय तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उग्रवादियों को पास की पहाड़ियों में खदेड़ दिया। 

इस मुठभेड़ में घायल हुए लोगों को इंफाल के रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और राज मेडिसिटी ले जाया गया। दो लोगों की हालत फिलहार गंबीर बताई जा रही है।  पिछले 24 घंटों में नए हिंसा की घटना पोंबिखोक से सामने आई है। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। मणिपुर पुलिस, असम रायफल्स और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त टीमों ने काकचिंग के सुगनु सेराओ क्षेत्र से सात शव बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि शवों को जेएनआईएमएस के मोर्ग में रखा गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी पिछले सप्ताह सुगनु में हुए हिंसा के दौरान चली गोलीबारी में मारे गए थे। एक महीने पहले शुरू हुए इस हिंसा में अबतक 98 लोग मारे गए तो वहीं 310 घायल भी हुए। इस हिंसा के दौरान 37,450 लोगों को 272 सुरक्षित कैंपों में रखा गया है। राज्य में शांति स्थापित करने के लिए असम रायफल्स के 10,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

अमृतसर में हड़कंप: स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना, पूरे पंजाब में रेड अलर्ट, निहंग हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अमृतसर 03 जून 2023। अमृतसर पुलिस कंट्रोल रूम में आधी रात को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास चार बम लगाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। तुरंत पूरे पंजाब में अलर्ट कर दिया गया। सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस के दस बम निरोधक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी