Pune Bridge Collapse: कांग्रेस ने हादसे पर जताया दुख, कहा- जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही जरूरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 16 जून 2025। कांग्रेस ने रविवार को पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने फुटब्रिज के गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया। साथ ही कहा कि इस हादसे के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना जरूरी है। पुणे के मावल तहसील में रविवार दोपहर को इंद्रायणी नदी पर बना 32 साल पुराना लोहे का पैदल पुल ढह गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पुल को असुरक्षित घोषित किया गया था। प्रथम दृष्टया हादसा पर्यटकों की भीड़ के कारण हुआ, जिन्होंने मौके पर लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर दिया था।

पुल पर मौजूद थे 100 से अधिक लोग
पुल पर 100 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा दोपहर 3:30 बजे कुंदामाला में हुआ। पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी का बहाव स्थिर है।

मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हादसा बहुत दुखद है और इससे बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और जो लोग नदी में बहे हैं, उनके सुरक्षित होने की कामना करता हूं। खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘मैं बचाव दल के अथक समर्पण को सलाम करता हूं, जो प्रभावित लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। मैं इस विनाशकारी घटना में घायल हुए कई लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं।’

सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही जरूरी 
खरगे ने आगे कहा कि इस दुखद घटना के बावजूद हमें यह जरूर पूछना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं, उनसे जवाब मांगना जरूरी है। जो लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रशासन से राहत-बचाव कार्य चलाने की अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पुल ढहने से कई लोगों के डूबने की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और जो लोग अभी भी लापता हैं उनकी सुरक्षा की कामना करता हूं। मैं प्रशासन से पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य चलाने की अपील करता हूं। 

जनता की सुरक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए: खेड़ा
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि फुटब्रिज का गिरना एक हृदय विदारक त्रासदी है। उन्होंने कहा कि हम उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो घायल हुए हैं या अभी भी लापता हैं। खेड़ा ने आगे कहा यह हादसा हमें याद दिलाता है कि लापरवाही की कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। जनता की सुरक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम बचावकर्मियों की मेहनत के लिए आभारी हैं। लेकिन अब समय है कि दोषियों को सजा दी जाए और ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Next Post

सीबीआई अधिकारी बनकर एक महीने तक महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, लाखों रुपये की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दुर्ग 16 जून 2025। दुर्ग में सीबीआई के अधिकारी बनाकर एक महीने तक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले है। और इनके […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर