वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधु ने कहा – कमाई से ज्यादा देश के लिए अधिक से अधिक मेडल जीतने पर फोकस

शेयर करे

सिंधु का लक्ष्य पैसे से ज्यादा खिताबी जीत हासिल करने पर है

विज्ञापनों की शूटिंग करना पसंद करती हैं वर्ल्ड चैम्पियन सिंधु

भारत की बैडमिंटन स्टार और वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधु अपनी कमाई से ज्यादा देश के लिए अधिक से अधिक मेडल जीतने पर फोकस करना चाहती हैं. सिंधु का लक्ष्य पैसे के बजाय ज्यादा से ज्यादा खिताबी जीत हासिल करने पर है.

बता दें कि सिंधु की पिछले साल कुल कमाई 5.5 मिलियन डॉलर (लगभग 41,23,39,125 रुपये) थी, जो निश्चित रूप से भारत की हाइएस्ट-पेड फीमेल एथलीट्स में शुमार हैं.पीवी सिंधु ने स्वीकार किया है कि पैसा आपके लिए प्रेरक साबित हो सकता है, लेकिन उनका मकसद पदक जीतना है.

पीवी सिंधु पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट ऑफ हाइएस्ट-पेड फीमेल एथलीट्स में 13वें स्थान पर रहीं. सिंधु के मुताबिक पिछले साल फोर्ब्स की सूची में उनका नाम आने पर वह खुश थीं, लेकिन अभी देखा जाए तो उनकी प्राथमिकता मेडल जीतना है.

सिंधु ने कहा कि अन्य एथलीटों की तुलना में वह वास्तव में विज्ञापन और विज्ञापनों की शूटिंग करना पसंद करती हैं, क्योंकि इससे उन्हें बैडमिंटन के अलावा कुछ और करने का मौका मिलता है.

सिंधु ने कहा, ‘पिछले साल मैं फोर्ब्स सूची में अपना नाम देखकर खुश थी. अन्य खेलों के सुपरस्टार्स के साथ इस लिस्ट में शामिल होना प्रेरणादायक है. मैं शूटिंग के लिए जाना पसंद करती हूं, क्योंकि यह मेरे लिए बैडमिंटन से कुछ अलग है,’

पीवी सिंधु ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे ज्यादा पैसों की जरूरत है, अधिक से अधिक मेडल हासिल करना निश्चित रूप से बड़ी बात है. मेडल जीतने के साथ पैसा भी आएगा.’

Leave a Reply

Next Post

काला लहसुन के औषधीय गुण व फायदे, कई रोगों में लाभदायक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लहसुन का उपयोग हर घर में मसाले के रूप में किया जाता है। जबकि आयुर्वेद में इसका उपयोग औषधि के लिए किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए लाभदायक होते हैं। इसका स्वाद तीखा और गंध […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान