मुंबई और यूपी की टीमें एलिमिनेटर में बदलाव से बचना चाहेंगी, जानें प्लेइंग 11….

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 24 मार्च 2023। महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच है। मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती पांच मैच जीतने के बाद लगातार दो मैच गंवाए, लेकिन आखिरी मुकाबला जीतकर एलिमिनेटर में पहुंची है। शुरुआत में यह टीम सीधे फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे थी। वहीं, यूपी की टीम लगातार मैच नहीं जीत पाई है। आखिरी लीग मैच में भी यह टीम दिल्ली से हार गई थी। ऐसे में दोनों टीमें ज्यादा अनुभवी और संतुलित टीम उतारना चाहेंगी।

मुंबई ने टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम की गेंदबाजों और शीर्ष क्रम में शानदार खेल दिखाया था। इस वजह से यह टीम लगातार पांच मुकाबले जीती, लेकिन आखिरी टीन मैच में मुंबई का शीर्ष क्रम कुछ खास नहीं कर पाया। इसी वजह से यह टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही है। अपने आखिरी मैच में भी मुंबई ने 126 रन का लक्ष्य हासिल करने में छह विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में यह टीम एलिमिनेटर मैच में अपने शीर्ष क्रम में बदलाव कर सकती है। हालांकि, यास्तिका को छोड़ इस टीम के शीर्ष क्रम में शामिल सभी खिलाड़ियों के पास बड़े मैच का अनुभव है, ऐसे में टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना कम है।

यूपी के बल्लेबाजी क्रम में भी हो सकता है बदलाव 

यूपी वॉरियर्स के लिए भारतीय खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाई हैं। अब तक यह टीम विदेशी खिलाड़ियों के दम पर ही ज्यादा मैच जीती है। कप्तान एलिसा हीली के अलावा तहलिया मैकग्राथ और ग्रेस हैरिस ने बल्ले के साथ कमाल किया है। वहीं, गेंद के साथ सोफी एक्लेसटोन ने कमाल का प्रदर्शन किया है। यह टीम भी एलिसा हीली की जोड़ीदार बदल सकती है और मध्यक्रम या गेंदबाजी में भी बदलाव की संभावना है। देविका वैद्य की जगह श्वेता सेहरावत पारी की शुरुआत कर सकती हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस- हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक।

यूपी वॉरियर्स- श्वेता सहरावत/देविका वैद्य, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), किरण नवगिरे, तहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, सिमरन शेख, पार्शवी चोपड़ा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

Leave a Reply

Next Post

टिकटॉक के सीईओ से चीन के संबंध में पूछताछ, भारत के प्रतिबंध को 'काल्पनिक' और सैद्धांतिक बताया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वांशिगटन 24 मार्च 2023। अमेरिका की बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और टिकटॉक कंपनी पर चीनी सरकार के संभावित प्रभाव के बीच टिकटॉक के सीईओ शाउ जी च्यू ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने गवाही दी। कांग्रेस समिति के समक्ष शाउ जी च्यू की यह पहली उपस्थिति है। दरअसल, चीनी सोशल […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड