पहलवानों का धरना जारी, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एफआईआर से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 चौथे दिन भी जारी है। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए थे। उसके बाद से वह धरने पर बैठे हैं। पहलवानों ने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में बयान

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज करने से पहले किसी तरह की प्रारंभिक जांच की जरूरत है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ के सामने दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर शीर्ष अदालत को लगता है कि सीधे प्राथमिकी दर्ज की जानी है, तो ऐसा किया जा सकता है। तुषार मेहता ने कहा, “हम प्रथम दृष्टया महसूस करते हैं कि प्राथमिकी दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच करने की आवश्यकता थी।” मेहता ने कहा कि ऐसी धारणा न बनने दें कि अदालत के कहने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

 प्राथमिकी दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत होगी: सॉलिसिटर जनरल

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच की जरूरत होगी। कथित यौन उत्पीड़न को लेकर बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में पहलवानों द्वारा दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय 28 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

प्रियंका गांधी ने पहलवानों के पक्ष में उठाई आवाज

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर बुधवार को सरकार की आलोचना की और पूछा कि क्या वह इस मामले में दोषियों को बचाना चाहती है? कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि देश के सम्मान को बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की दलीलों को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रियंका ने यह भी कहा कि जब किसी पार्टी और उसके नेताओं का अहंकार आसमान पर होता है तो ऐसी आवाजें कुचल दी जाती हैं।

बजरंग पुनिया ने दिया यह बयान

ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया ने प्रदर्शन के चौथे दिन कहा- हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं और यहां ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। देश की जनता ने हमें देश के लिए पदक जीतने की जिम्मेदारी दी है और हमें इसे निभाना है। पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, तो पुलिस हमें विरोध करने या प्रशिक्षण देने से कैसे रोक सकती है?

खिलाड़ियों ने जंतर-मंतर पर लगाई दौड़

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने प्रदर्शन स्थल पर सुबह अभ्यास और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई और वर्कआउट किया।

Leave a Reply

Next Post

'रोहित शर्मा को लेना चाहिए ब्रेक', गावस्कर ने भारतीय कप्तान को दी विराट की तरह फैसला लेने की सलाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को मंगलवार (25 अप्रैल) को आईपीएल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च