आज दोपहर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा ‘तेज’, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी ये जानकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2023। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अरब सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात ‘तेज’ के रविवार दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (वीएससीएस) में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा, ”वीएससीएस (बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान) तेज 21 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर सोकोत्रा (यमन) से करीब 330 किलोमीटर पूर्वी क्षेत्र, सलालाह (ओमान) से 690 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और अल घैदा (यमन) से 720  किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। आईएमडी ने एक्स पर अपने हैंडल से पोस्ट किया, ” तूफान के 22 अक्टूबर की दोपहर में एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

अरब सागर के ऊपर बना तूफान 25 अक्टूबर को तड़के अल घैदाह (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच से गुजरने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि अगले 24 घंटों में इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, “बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डब्ल्यूएमएल दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह 21 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात साढ़े दस बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है, जो पारादीप (ओडिशा) से करीब 620 किलोमीटर दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 780 किलोमीटर दक्षिण और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 900 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।

इससे पहले मौसम एजेंसी ने कहा था कि दक्षिण-पूर्व और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके रविवार तक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण ओमान और उससे सटे यमन के तटों की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

Leave a Reply

Next Post

इस्राइल ने वेस्ट बैंक में अल-अंसार मस्जिद पर की बमबारी, परिसर में हमले की योजना बना रहे थे आतंकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   यरूशलम 22 अक्टूबर 2023। इस्राइल की सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन क्षेत्र में अल-अंसार मस्जिद परिसर में स्थित आतंकी संगठन हमास और इस्लामिक जिहाद के कमांड सेंटर पर हवाई हमला किया। इस्राइली सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी से पता चला था कि मस्जिद परिसर का इस्तेमाल इस्राइली नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज