सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती: छत्तीसगढ़ में जेनेरिक की जगह ब्रांडेड कंपनी की दवा लिखने पर होगी कड़ी कार्रवाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 19 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता को महंगी दवाई खरीदने से राहत देने के लिए राज्य के सरकारी डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि जेनेरिक दवाई की उपलब्धता होने के बावजूद ब्रांडेड दवाई लिखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान ये बात कही। सीएम बघेल ने कहा कि सरकारी डॉक्टर यदि ब्रांडेड दवाइयां लिखते पाए जाते हैं तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) ने तत्काल सभी कलेक्टरों और सीएमएचओ को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यह सुनिश्चित करें की डॉक्टर सिर्फ जेनेरिक दवाईयां ही लिखें। सीएम बघेल के पास बार-बार लोगों की तरफ से शिकायतें आ रही थीं कि सरकारी डॉक्टर भी जेनेरिक दवाई की जगह ब्रांडेड कंपनी की दवाई लिख रहे हैं जिसके बाद सीएम ने एक बैठक बुलाकर इसका संज्ञान लिया।

सस्ती दवाइयां उपलब्ध करान के लिए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू
बता दें कि लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू किए हैं। प्रदेश में इस योजना के तहत 159 मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इन मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से अब तक विक्रय की गई दवाईयों से लगभग 17 लाख 92 हजार नागरिकों के 17 करोड़ 38 लाख रूपए की बचत हुई है।

Leave a Reply

Next Post

देवरिया में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बस की टक्कर में छह की मौत, बोलेरो के उड़े परखच्चे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   देविरया 19 अप्रैल 2022। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला