विशाल सबले की अनोखी पेंटिंग एक्सहिबिशन ‘नायिका’ के विमोचन में रवीना टंडन ने चार चांद लगाए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 04 जनवरी 2025। मशहूर पेंटर विशाल सबले की नारीत्व को सही मायनों में परिभाषित करनेवाली अनोखी पेंटिंग एक्सहिबिशन ‘नायिका’ के विमोचन में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आकर चार चांद लगा दिए । तेज बुखार होने के बावजूद दवा लेकर अपने कमिटमेंट को पूरा करना कोई रवीना से पूछे। जहाँ वीमेन एम्पावरमेंट की बात होती वहां रवीना की मौजूदगी होना लाजमी है और खासकर जब उसमे विशाल सबले की अनोखी कला का संगम हो।  आपको बता दे कि रवीना को पेटिंग कलेक्ट करने का काफी शौक हैं। हालांकि आर्ट और क्राफ्ट उन्हें करना अच्छा लगता हैं लेकिन पेंटिंग उनके बस से बाहर हैं। रवीना कहती हैं कि उनकी बेटी राशा काफी अच्छी चित्रकारी कर लेती हैं। विशाल सबले की पेंटिंग एक्सहिबिशन ‘नायिका’ के विमोचन में आयी एक्ट्रेस रवीना टंडन के एक झलक को हर कोई मीडिया कर्मी अपने कैमरे में कैप्चर कर रहा था। जाहिर सी बात हैं भीड़ की वजह से कोउ एक दूसरे की बात सुनने को तैयार ही नही था। तब ऐसे में एक वरिस्ठ फोटोग्राफर की बात को अनदेखा होते हुए देख रवीना को काफी बुरा लगा और उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया से विनती की कि अपने सीनियर की बात सुने और ये कहकर वो चली गयी। 

16 वर्षों से अधिक के करियर के साथ, विशाल सबली ने अपनी कलात्मकता को नायिका की गतिशील भावना की खोज के लिए समर्पित किया है – एक ऐसी शक्ति जो सुंदरता, लचीलापन और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उनका नवीनतम संग्रह दुर्गा, लक्ष्मी, त्रिपुरसुंदरी, सीता और पार्वती जैसी देवी प्रतिमाओं के साथ-साथ योगिनियों और यक्षिणियों जैसे रहस्यमय प्रतीकों से प्रेरणा लेता है, जो भारत की पौराणिक विरासत को समकालीन पहचान के साथ जोड़ते हैं। और जिससे प्रभावित होकर मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ,खराब तबियत के चलते भी उन्हें सपोर्ट करने आई आयर विशाल सबली की काफी प्रशंशा भी की।

Leave a Reply

Next Post

महिलाओं की आवाज बुलंद करेगी फिल्म "वन मोर"-शीना चौहान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 04 जनवरी 2025। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित अभिनेत्री और मानवाधिकार राजदूत शीना चौहान नए साल में उद्देश्य और जुनून के साथ खेल रही हैं। जब दुनिया 2025 के आगमन का जश्न मना रही है, शीना एक हिंदी फिल्म में अभिनय करके सार्थक कहानी कहने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप