‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में होगी प्रियांशी यादव की एंट्री

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 07 अगस्त 2025। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान अब कहानी में एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। जल्द ही दर्शक देखेंगे कि राजा जयचंद की बेटी राजकुमारी संयोगिता का बड़ा रूप नजर आएगा, जिसे एक्ट्रेस प्रियांशी यादव निभाएंगी। उनकी एंट्री के साथ शो में एक नया दौर शुरू होगा, जिसमें और गहरी भावनाएं और इतिहास की मशहूर प्रेम कहानी पृथ्वीराज और संयोगिता दिखाई जाएगी।

अपनी एंट्री को लेकर प्रियांशी ने कहा, “मैं इतने बड़े शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश और आभारी हूं। पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी इतिहास की सबसे मशहूर और यादगार कहानियों में से एक है। यह पहली बार है जब मैं कोई ऐतिहासिक किरदार निभा रही हूं। संयोगिता का किरदार मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि वह सिर्फ एक सुंदर राजकुमारी ही नहीं, बल्कि एक बहादुर और मजबूत योद्धा भी थी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस नए दौर से जुड़ेंगे। देखिए ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’, सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर।

Leave a Reply

Next Post

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत वैश्विक विधायी सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिका बॉस्टन पहुचे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 07 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत वैश्विक  विधायी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे साथ ही विधायक अनिला भेड़िया व संदीप साहू सहित 24 राज्य के विधायक पहुँचे विधायकों ने हावर्ड यूनिवर्सिटी का अवलोकन किया। यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के बॉस्टन शहर में वैश्विक विधायी सम्मेलन […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान