नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत वैश्विक विधायी सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिका बॉस्टन पहुचे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 07 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत वैश्विक  विधायी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे साथ ही विधायक अनिला भेड़िया व संदीप साहू सहित 24 राज्य के विधायक पहुँचे विधायकों ने हावर्ड यूनिवर्सिटी का अवलोकन किया। यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के बॉस्टन शहर में वैश्विक विधायी सम्मेलन का आयोजन 4 से 6 अगस्त तक किया जा रहा है। नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेटिव इसका आयोजन कर रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत इस सम्मेलन में हिस्सा लेने बॉस्टन पहुंच गए है। बताया गया कि 24 राज्यों के 21 राजनैतिक दलों से संबंधित 130 विधायक इसमें शामिल हो रहे हैं। इस संख्या में एमएलसी को भी नामित किया गया है।

एनसीएसएल का काम  वैश्विक  स्तर पर विधायकों के सहयोग को बढ़ाने के लिए पहल करने का है। इसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की भागीदारी मौजूदा सम्मेलन में हो रही है। छत्तीसगढ़ से डॉ. चरणदास महंत के साथ पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेडिय़ा व विधायक संदीप साहू सहभागी बने है। उन्होंने इसे  वैश्विक  सुशासन की अच्छी परंपरा से सीखने और जनता की सेवा में लगाने का उदाहरण बताया। खबर के अनुसार विधायकों का समूह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेमोक्रेसी, साइबर सिक्युरिटी, वोटर कांफिडेंस और पॉलिसी इनोवेशन जैसे विषयों पर चर्चा में हिस्सा लेगा। अमेरिकी विधायी प्रणाली के बारे में जानकारी और अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं के साथ बातचीत भी इसका एक हिस्सा है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि, अमेरिका के बॉस्टन मसकट में यह आयोजन हो रहा है। प्रथम दिवस कांफ्रेंस के संयोजक और एनसीएसएल के संस्थापक डॉ. राहुल वी कराड ने अपनी बात रखी। एक सत्र के बाद सदस्यगण बॉस्टन कन्वेंशन एंड एक्जीबीसन सेंटर पहुंचे। यहां पर समिट का पंजीयन किया गया। इसके पश्चात साधारण सभा हुई और तत्पश्चात सदस्यों ने मसकट के स्टेट हाऊस का भ्रमण किया। बताया गया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों ने हावर्ड यूनिवर्सिटी का अवलोकन किया। उन्होंने टीडी गार्डन में एक समारोह में हिस्सा लिया और न्यूटन स्थित अपने बेस कैम्प में उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित

शेयर करेदुर्ग मामले से स्पष्ट हो गया भाजपा अपनी राजनीति के लिए आदिवासियों को मोहरा बना रही कांग्रेस जांच दल की रिपोर्ट से साफ नारायणपुर की युवतियों को बजरंग दल ने प्रताड़ित किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 07 अगस्त 2025। भाजपा के राज में आदिवासी युवतियां असुरक्षित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप