पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को दी सलाह, 2-3 महीने का क्रिकेट से लें ब्रेक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 27 जनवरी 2022। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक खास सलाह दी है। शास्त्री का मानना है कि अगर विराट कोहली एक-दो सीरीज के लिए क्रिकेट से करीब दो-तीन महीने का ब्रेक ले लें तो वह आने वाले कम से कम तीन-चार साल और खतरनाक खिलाड़ी के तौर पर खेल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद विराट ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी वह टी20 वर्ल्ड कप 2021 के खत्म होते ही छोड़ चुके हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले उनसे वनडे टीम की कप्तानी भी ले ली गई थी।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में टीम की अगुवाई करने वाले विराट सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान भी हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली और 40 मैचों में जीत दिलाई। शास्त्री चाहते हैं कि विराट कोहली थोड़ा काम डाउन होकर अपनी बैटिंग पर फोकस करें। उनका मानना है कि विराट में अभी कम से कम पांच साल का अच्छा क्रिकेट बचा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा, ‘उसको इस बात का अहसास हुआ कि वह 33 साल का हो गया है, उसको समझ आया कि उसके अंदर अभी पांच साल का अच्छा क्रिकेट बचा है। अगर वह काम डाउन हो सकता है और अपनी बैटिंग पर फोकस कर सकता है, एक समय में एक मैच के बारे में सोचे और खेल से छोटा सा ब्रेक भी ले ले। मुझे लगता है कि अगर वह दो-तीन महीने का ब्रेक ले तो उसके लिए यह बेहतर होगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस ब्रेक के बाद वह टीम में लौटे और पूरी तरह किंग बनकर बल्लेबाजी करे। उसको पता हो कि टीम में उसका रोल क्या है। टीम प्लेयर की तरह खेले, मैं विराट को उस जगह पर देखना चाहता हूं।’ विराट अब किसी भी टीम के कप्तान नहीं रह गए हैं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

दंगल टीवी के शो "रंग जाऊं तेरे रंग में" में आया सबके होश उड़ाने वाला ट्विस्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 जनवरी 2022। दंगल टीवी का यूनिक शो रंग जाऊं तेरे रंग में पहले एपिसोड से ही दर्शकों का दिल जीत रहा है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न होने के साथ शो एक ऐसा सोशल ड्रामा है जिसमें भारतीय सभ्यता और नारी सशक्तिकरण की झलकियां […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण