‘नाटू नाटू’ का दीवाना दक्षिण कोरिया, विदेश मंत्री पार्क जिन बोले- बॉलीवुड फिल्में मेरी फेवरिट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 अप्रैल 2023। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने शुक्रवार को भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विजेता गीत ‘नाटू नाटू’ की प्रशंसा की और कहा कि इसने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिन ने यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ वार्ता के दौरान अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में हिंदी में भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने हाल ही में ऑस्कर जीत के साथ दुनिया को अपनी सांस्कृतिक शक्ति का प्रदर्शन किया है और मुझे कहना होगा कि ‘नाटू नाटू’ गीत और नृत्य ने दुनिया को मोहित कर लिया है। जिन ने अपने संबोधन में हिन्दी का भरपूर प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि ‘‘मुझे भारत आकर और आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आपके स्वागत के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। ‘‘आजकल भारत में होना वास्तव में बहुत ही रोमांचक समय है। 

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी है और युवा आबादी दुनिया में सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, और इस साल जी20 के अध्यक्ष के रूप में दुनिया को और अधिक प्रभावित करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों देश बहुत कुछ साझा करते हैं, दोनों अनुकरणीय लोकतंत्र, जीवंत अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक शक्तियां हैं और दोनों मुक्त, खुले, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद प्रशांत क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

इस तरह से कोरिया और भारत स्वाभाविक भागीदार हैं, और मुझे अटल विश्वास है कि हमारे दोनो देशों के बीच में जो विशेष रणनीतिक साझेदारी है, वह हिंद प्रशांत क्षेत्र में सबसे खास और मजबूत साझेदारी है। इस साल कोरिया और भारत के प्रमुख राजनयिक संबंध की 25वीं वर्षगांठ है। इस ऐतिहासिक साल में मैं कोरिया और भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। ‘‘एक बार फिर आपकी मेहमान नवाजी के लिए हार्दिक धन्यवाद।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2023: मुंबई-चेन्नई मैच से पहले धोनी से मिले ईशान किशन, सचिन तेंदुलकर ने रोहित को दिए बैटिंग टिप्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहल मैच में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी। वहीं, दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट