वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश तो रोजाना खाने वाली इन 4 चीजों से बना लीजिए दूरी, फैट कम होने लगेगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 24 नवंबर 2023। शरीर का वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं. खानपान भी इन्हीं में से एक है. अगर डाइट में फैट बढ़ाने वाले फूड्स होंगे तो जायजतौर पर व्यक्ति का वजन बढ़ सकता है. तली-भुनी चीजों से परहेज करना है और बाहर का कम खाना है यह तो सभी जानते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिन्हें व्यक्ति रोजमर्रा में खाता है और ये फूड्स वजन बढ़ाने का काम करते हैं. यहां ऐसी ही चीजों के बारे में बताया जा रहा है जिनमें कैलोरी, फैट्स और वजन बढ़ाने वाले तत्व ज्यादा होते हैं. इसीलिए इन फूड्स से दूरी बनाना या सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना जरूरी है।

आमतौर पर ब्रेकफास्ट सीरियल्स का दावा होता है कि उन्हें खाकर वजन कम हो सकता है इसीलिए लोग रोजाना पेट भरकर इन सीरीयल्स को खाते हैं. लेकिन, ज्यादातर सीरियल्स में प्रोसेस्ड अनाज, एडेड शुगर, एडेड कलर और कई मात्रा में कैलोरी होती हैं. इसलिए इन सीरियल्स को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

आलू ऐसी सब्जी है जिसके बिना कई सब्जियों को बनाना अधूरा रहता है. आलू के फ्रेंच फ्राइस, बर्गर और चिप्स खाने को तो मना किया ही जाता है, लेकिन सब्जी में भी आलू कम खाना जरूरी है. आलू चाहे उबला हुआ हो या तला हुआ. वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

ताजा फलों का जूस पीने और पैकेट वाला फलों का जूस पीने में बहुत फर्क है. पैकेट या बोतल वाले जूस पीने पर वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है. वहीं, पैकेट वाले कई जूस एडेड शुगर और कलर से भरपूर होते हैं।

अक्सर कहा जाता है कि खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए. लेकिन, यह मीठा वजन बढ़ने का कारण बनते देर नहीं लगाता. मीठे पकवान वजन तो बढ़ाते ही हैं साथ ही ब्लड शुगर बढ़ने का भी कारण बनते हैं. ऐसे में वजन कम कर रहे लोगों को मीठे से खासा परहेज करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

सर्दियों में शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए खाएं शकरकंद, पोषक तत्वों से होता है भरपूर

शेयर करेबिलासपुर 24 नवंबर2023। सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होती है जिसके कारण लोग ठंड के मौसम में खान-पान पर ज्यादा जोर देते हैं. जरा सी भी लापरवाही आपके शरीर को गंभीर बीमारियों की चपेट में ला सकता है. ऐसे में आज हम आपको यहां पर एक ऐसी सब्जी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप