हरिहर मंदिर बताए जाने के बाद संभल की जामा मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाई, दो रास्ते किए बंद.. आरआरएफ की तैनाती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

संभल 21 नवंबर 2024। संभल के जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताए जाने का वाद दाखिल होते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को मस्जिद की सुरक्षा में कई थानों की पुलिस के साथ-साथ पीएसी और आरआरएफ को तैनात कर दिया गया। एहतियात के तौर पर मस्जिद की ओर जाने वाले दो रास्ते बंद कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं। जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए मंगलवार को चंदौसी सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया गया था। अदालत ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्ति करने के साथ ही अगली सुनवाई की तिथि 29 नवंबर तय कर दी।

कोर्ट कमिश्नर ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ शाम को ही मस्जिद का सर्वे किया। इस दौरान मस्जिद के बाहर भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिनको हटाने में पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। बुधवार को मस्जिद की सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस के अलावा एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ तैनात कर दी गई। मस्जिद की ओर जाने वाले कोटपूर्वी और मुख्य बाजार के रास्ते को बंद कर दिया गया। नमाजियों के लिए एक रास्ता खुला रखा गया है। पुलिस ने शहर में पैदल मार्च कर लोगों से अफवाहों की ओर ध्यान नहीं देने की अपील भी की है।

सोशल मीडिया पर भी है पुलिस की नजर

जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने के दावे के बाद पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं कोई असामाजिक तत्व माहौल को खराब कराने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में भीषण सड़क हादसा; यात्रियों से भरी बस पलटने से सात की मौत, कई घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 21 नवंबर 2024। झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर में गुरुवार की सुबह छह बजे कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल भी हुए। एक अधिकारी ने बताया कि […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर