कानून व्यवस्था को लेकर RJD प्रवक्ता ने NDA सरकार को घेरा, कहा- बिहार में हर जगह बलात्कार, लूट जैसी घटनाएं घट रही

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 25 जून 2024। राजद के पूर्व विधायक सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जदयू को घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू का शासन है और जहां बीजेपी का शासन है, वहां जंगलराज है।

“बिहार में हर जगह बलात्कार, लूट जैसी घटनाएं घट रही”
शक्ति सिंह यादव ने कहा कि नवादा में सीबीआई अधिकारियों की पिटाई की गई। उनपर चप्पल जूते चलाए जा रहे हैं, इसका जिम्मेदार कौन है?  बिहार में हर जगह बलात्कार, लूट, हत्या जैसी घटनाएं घट रही है और तो और अब तो सीबीआई के अधिकारी सुरक्षित नहीं है बिहार में। वहीं, नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजद प्रवक्ता ने भाजपा पर प्रहार किया है और कहा है कि भाजपा मुख्य आरोपी को बचाने में लगी है तभी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक मामले की जानकारी दी थी और अब मुख्य आरोपी को बचाने के लिए अनाप-शनाप बयान दिया जा रहा है। लेकिन जनता को सब कुछ पता चल गया है।

“बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है”
राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है और बिहार में जंगल राज्य कायम हो गया है, जिसके कारण पटना समेत कई इलाकों में रोज कहीं ना कहीं गुंडागर्दी, गोलीबारी और हत्या का मामला देखने को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने बिहार में लगातार पुल गिरने के मामले को लेकर एनडीए सरकार पर प्रहार किया है।

Leave a Reply

Next Post

सोनाक्षी- जहीर की शादी पर फैलाई जा रही 'नफरत' पर कांग्रेस नेता को आया गुस्सा, पोस्ट कर लिखा-आप दोनों को...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 जून 2024। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर फैलाई जा रही ‘नफरत’ के बारे में  कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में अपने दोस्तों और […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान