‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में असम पर फोकस, आठ दिनों में 17 जिलों से गुजरेगी यात्रा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होगी। कांग्रेस की यह यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी, लेकिन यात्रा का रूट  देखने पर पता चलता है कि असम पर पार्टी ने खास फोकस किया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में आठ दिनों तक चलेगी और इस दौरान राज्य के 17 जिले कवर किए जाएंगे। 

असम में 833 किलोमीटर का सफर तय करेगी यात्रा
असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 18 जनवरी से होगी। असम में यह यात्रा पड़ोसी राज्य नगालैंड से असम के शिवसागर जिले में दाखिल होगी और फिर अगले आठ दिनों तक राज्य के 17 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा राज्य में 833 किलोमीटर का सफर तय करेगी। असम के शिवसागर जिले के अमगुरी और जोरहाट जिले के मारियानी इलाके में राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। साथ ही जनसभा से पहले राहुल गांधी अमगुरी और मारियानी में रोड शो भी करेंगे। असम में यात्रा सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली से भी गुजरेगी। 

वैष्णव संप्रदाय के मठों में भी जाएंगे राहुल गांधी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी असम में वैष्णव संप्रदाय के प्रसिद्ध मठों कमलाबाड़ी और औनाती सत्रास के इलाकों में भी रोडशो करेंगे। धेमाजी जिले के गोगामुख में यात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम करेंगे। 20 जनवरी को यात्रा लखीमपुर शहर, लालुक, हरमाती और नाउबोइचा से होते हुए अरुणाचल प्रदेश में दाखिल होगी। अरुणाचल के ईटानगर में ही रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन यात्रा फिर से असम के गोहपुर में दाखिल होगी और बिश्वनाथ और सोनितपुर जिले होते हुए नागौन जिले पहुंचेगी। 

Leave a Reply

Next Post

तीन दिनी तातापानी संक्रांति परब आज से: सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ, जुटेंगे नामी-गिरामी कलाकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को प्रदेशभर के कई जिलों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित पतंग उत्सव, नगर पंचायत पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान