सोनिया के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठक शुरू , आनंद शर्मा-गुलाम नबी आजाद पहुंचे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पार्टी की सियासी रणनीति सहित कई मुद्दों पर चर्चा

सुरजेवाला बोले पार्टी के 99.9% नेता चाहते हैं राहुल गांधी फिर से अध्यक्ष पद संभालें

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2020। कांग्रेस में उथल-पुथल का दौर कब खत्म होगा, इसका जवाब फिलहाल पार्टी में किसी के पास नहीं है। सोनिया गांधी ने शनिवार से पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया। एक हफ्ते तक बैठकों का दौर चलेगा। इसमें पार्टी नेताओं की शिकायतें, आगामी चुनावों की रणनीति और पार्टी अध्यक्ष पर चर्चा होगी। सोनिया फिलहाल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं।

शनिवार को बैठक में हिस्सा लेने के लिए राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और अंबिका सोनी 10, जनपथ पहुंचे हैं। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी के 99.9% नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी ही फिर से अध्यक्ष पद संभालें।

क्यों हो रही मीटिंग?

अहमद पटेल के निधन के बाद एक पूर्व मुख्यमंत्री सोनिया से मिले थे। उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष से पार्टी नेताओं से मुलाकात कर मुद्दे सुलझाने की अपील की थी। एक प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी आलाकमान की तरफ से बैठक बुलाई गई है, ये अच्छी बात है। इसमें कई लंबित मामलों पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, मीटिंग में राज्यों में पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है।

पार्टी के अंदर ही गतिरोध

एक महीने पहले गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि 5 स्टार कल्चर से चुनाव नहीं जीते जा सकते। आज नेताओं के साथ यह दिक्कत है कि अगर उन्हें टिकट मिल जाता है तो वे सबसे पहले 5 स्टार होटल बुक करते हैं। अगर सड़क खराब है तो वे उस पर नहीं जाएंगे। जब तक इस 5 स्टार कल्चर को छोड़ नहीं दिया जाता, तब तक कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता। पिछले 72 साल में कांग्रेस सबसे निचले पायदान पर है। कांग्रेस के पास पिछले दो कार्यकाल के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद भी नहीं है।

सोनिया को नेताओं ने चिट्ठी भी लिखी थी

कुछ महीने पहले पार्टी के 23 नेताओं ने इस मसले पर सोनिया गांधी को चिट्‌ठी भी लिखी थी। इनमें कपिल सिब्बल के साथ गुलाम नबी आजाद भी शामिल थे। चिट्ठी में पार्टी में ऊपर से नीचे तक बदलाव करने की मांग की गई थी।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में चिट्ठी लिखने वाले नेताओं की भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाए जाने से ये दोनों नाराज हो गए थे। बिहार चुनाव में हार के बाद कपिल सिब्बल ने तो यहां तक कह दिया था कि पार्टी ने शायद हर चुनाव में हार को ही नियति मान लिया है। इसे पार्टी के टॉप लीडरशिप यानी सोनिया और राहुल गांधी पर निशाना माना गया था।

Leave a Reply

Next Post

एसोचेम सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भारत की ग्रोथ स्टोरी पर दुनिया को भरोसा

शेयर करेअपने सामर्थ्य संसाधनों पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ा रहा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैन्युफेक्चरिंग पर हमारा विशेष फोकस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 19 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज दुनिया को भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही