ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सीएम रेखा गुप्ता ने शहीदों और वीरों को किया नमन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 मई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के घावों को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े नेतृत्व और भारतीय सेना के अदम्य साहस की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि 22 अप्रैल का वह दिन देश कभी नहीं भूल सकता, जब आतंकियों ने मासूमों के खून से होली खेली थी। उन्होंने कहा कि उस दिन आतंकियों ने जो खूनखराबा मचाया, उससे पूरा देश सदमे से कांप उठा था। जीवित बची बहनों ने बताया कि कैसे जिहादियों ने उनके अपनों को उनकी आंखों के सामने मार डाला। मैं पीएम मोदी के अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम को सलाम करती हूँ, जिन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के वह फैसला लिया जिसने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर?

7 मई, 2025 को शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम हमले (जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे) का करारा जवाब था। यह भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना का एक संयुक्त और सटीक दंडात्मक अभियान था।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम एशिया संकट पर भारत अलर्ट, राजनाथ सिंह ने मंत्रियों साथ की हाईलेवल मीटिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 मई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर नज़र रखने के लिए गठित मंत्रियों के अनौपचारिक अधिकार प्राप्त समूह (IGoM) की बैठक की अध्यक्षता की। आप को बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण […]

You May Like

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में....|....भारत को हटाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बना इंग्लैंड....|....सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'