एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल ने कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए लॉन्च किया एक और नवोन्मेषी जीवनरक्षक उपकरण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 12 अक्टूबर 2023। अक्टूबर स्तन-कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है, यह हर महिला के लिए अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और नियमित रूप से स्तन के स्व-परीक्षण की आदत डालने के लिए रिमाइंडर की तरह है। इस महत्वपूर्ण महीने में, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस अपनी ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल के माध्यम से महिलाओं को स्व-स्तन परीक्षण सीखने और इसकी आदत बनाने में मदद करने के लिए एक और साल भर लम्बा सफ़र शुरू कर रही है। इस पहल के एक अंग के रूप में, एसबीआई लाइफ ने ‘हॉट वॉटर बैग’ का उपयोग कर स्तन के स्व-परीक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक नया नवोन्मेषी उपकरण विकसित किया है, जिसका उपयोग देश भर में महिलाओं द्वारा मासिक धर्म के दर्द से निपटने के लिए सबसे अधिक किया जाता है। गर्म पानी की थैली के डिज़ाइन में एक साधारण बदलाव यानि बैग के सामने की तरफ विशेष गांठों को उकेर देने से महिलाओं को यह अनुभव करने में मदद मिलती है कि स्व-परीक्षण के दौरान स्तन कैंसर की वास्तविक गांठ कैसी महसूस होगी। यह उपकरण भारतीय महिलाओं को स्तन स्व-परीक्षण को एक नियमित आदत बनाने और शीघ्र पता लगाने के महत्व के बारे में प्रशिक्षित करने, शिक्षित करने और याद दिलाने में मदद करता है।

स्तन के स्व-परीक्षण की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड, कॉर्पोरेट संचार और सीएसआर के प्रमुख, रवींद्र शर्मा ने कहा, “धीरे-धीरे महिलाएं विभिन्न किस्म के कर्तव्यों और ज़िम्मेदारियों से अधिक अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के महत्व को समझना शुरू कर दिया है, लेकिन हमने महसूस किया कि व्यावहारिक रूप से उनमें से कई अभी भी, अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। स्तन कैंसर आज महिलाओं में सबसे आम बीमारियों में से एक है, इसलिए हर महिला के लिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि वह सबसे पहले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे और स्तन की जांच खुद करने के लिए सरल कदम उठाएं। स्तन के स्व-परीक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता पैदा करने की तत्काल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, एसबीआई लाइफ के ‘थैंक्स ए डॉट’ ने अपने पांचवें वर्ष में मौजूदा आदत का लाभ उठाकर, देश के हर घर में प्रवेश करने का एक अनूठा तरीका खोजा है। 

Leave a Reply

Next Post

नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के किसान 1300 रुपए क्विंटल में धान बेचने मजबूर, कांग्रेस सरकार 2660 रु में धान खरीदी की

शेयर करेचालू खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान 2800 रु प्रति क्विंटल के दर से खरीदी होगी जो देश में कहीं नहीं होगी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 12 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने धान खरीदी पर केंद्र पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब