स्पेन के बाद इंग्लैंड को हराने उतरेगा भारत, आज जीते तो क्वार्टर फाइनल की राह होगी आसान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राउलकेला 15 जनवरी 2023। हॉकी विश्व कप के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (15 जनवरी) को उतरेगी। पूल डी के इस मुकाबले को अगर टीम इंडिया जीत लेती है तो क्वार्टर फाइनल की राह आसान हो जाएगी। वह 19 जनवरी को तीसरे मैच में अपने से कम रैंकिंग की टीम वेल्स के खिलाफ जीतकर सीधे अंतिम-8 में पहुंच जाएगी। अगर इंग्लैंड के खिलाफ हार मिलती है तो क्वार्टर फाइनल में डायरेक्ट एंट्री मुश्किल हो जाएगी।

पहले मुकाबले में स्पेन पर मिली जीत की लय को भारतीय हॉकी टीम इंग्लैंड से होने वाले मैच में भी जारी रखना चाहेगी। भारत का लक्ष्य इंग्लैंड पर विश्व कप में 29 साल बाद जीत दर्ज करने का होगा। भारत और इंग्लैंड विश्वकप इतिहास में अब तक कुल आठ बार आमने सामने हुए हैं। इनमें भारत ने तीन बार (1975, 1982 और 1994 में) जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड (2002, 2006, 2010 और 2014 में) जीता है। एक मैच 1978 में ड्रॉ रहा।

भारत और इंग्लैंड ने की है जीत से शुरुआत
ओडिशा में चल रहे विश्वकप में भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें अपने-अपने पहले मुकाबले जीत चुकी हैं। भारत ने स्पेन को 2-0 से, तो इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया था। ज्यादा गोल करने की वजह से इंग्लैंड ग्रुप में पहले और भारत दूसरे स्थान पर है।

बराबर की है टक्कर
भारत और इंग्लैंड के लिए रविवार को होने वाला मैच अंतिम आठ के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे नंबर की टीम को क्रॉसओवर खेलना होगा। हॉकी में भारत और इंग्लैंड में बराबरी की टक्कर है। विश्व रैंकिंग में भारतीय टीम छठे, तो इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। दोनों टीमें अंतिम बार विश्वकप में 2014 में भिड़ी थीं, जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से भारत और इंग्लैंड ने दो-दो मुकाबले जीते हैं, जबकि तीन ड्रॉ रहे। पिछले साल दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए। इनमें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हुआ मैच 4-4 से ड्रॉ रहा था। एफआईएच प्रो हॉकी लीग में एक मैच 3-3 से ड्रॉ रहा और एक मुकाबला भारत 4-3 से जीता।

पेनाल्टी कॉर्नर की कमियों को करना होगा दूर
स्पेन के खिलाफ भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि उसकी जीत का अंतर और बढ़ सकता था। भारतीय खिलाड़ी पांच पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सके। वहीं, स्टार ड्रैगफ्लिकर कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल करने का मौका चूक गए थे। भारत ने शुरुआती तीन क्वार्टर में आक्रामक खेला, लेकिन अंतिम क्वार्टर में रक्षात्मक हो गई। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर 4-1 की बढ़त लेने के बावजूद मुकाबला 4-4 से ड्रॉ खेला। इसलिए अंतिम समय में गोल खाने की कमियों को दूर करना होगा। इंग्लैंड जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारतीय टीम को एक कमी मुश्किल में डाल सकती है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत:
 हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, कृष्ण बहादुर पाठक, नीमल संजीप एक्सेस, पीआर श्रीजेश, नीलाकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास (उपकप्तान), विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह।

इंग्लैंड: डेविड एम्स (कप्तान), जेम्स एल्बरी, लियाम एंसेल, निक बैंडुराक, विल कैनन, डेविड कंडोन, डेविड गुडफील्ड, हैरी मार्टिन, जेम्स मैजारेलो, निक पार्क, ओली पायने, फिल रोपर, स्कॉट रशमेयर, लियाम सैनफोर्ड, टॉम सोरसबी, जैक वैलेस, जैक वॉलर, सैम वार्ड।

Leave a Reply

Next Post

चीन सीमा पर भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार : सेना प्रमुख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु/नई दिल्ली:  सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज कहा कि भारत एक मजबूत रक्षात्मक मुद्रा बनाए हुए है और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के रूप में जानी जाने वाली भारत-चीन सीमा पर किसी भी “आकस्मिकता” के लिए तैयार है. कर्नाटक के बेंगलुरू में वार्षिक सेना दिवस […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक