अभिनय का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं रेखा (रियो)

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग

मुंबई 15 दिसंबर 2024। बहुमुखी प्रतिभा की धनी रेखा (रियो) वैष्णव पिछले कई वर्षो से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री कार्य कर रही हैं। फिल्म वहम और बहु हंटरवाली में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है। रियो ने फिल्म हथकड़ी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इन्होंने कई फिल्म, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। रियो मॉडल भी हैं और कई मॉडलिंग शो और रैम्प वॉक भी करती हैं। सजन घर आओ, सजन जी, फुरसत, रील वाली ले गई दिल, रसगुल्ला, जब आये दिन बारिशों के, देखा तैनूं रोज रोज जैसे कई म्यूजिक वीडियो में इन्होंने अभिनय किया है। इनकी आगामी फिल्म स्टार्स और अनपढ़ राइटर है। रियो वैष्णव अपने अभिनय का जादू बिखेरने के साथ बतौर निर्माता, निर्देशक और गायिका के रूप में काम किया है और आगे भी कर रही हैं। इनकी कंपनी ‘जी वी म्यूजिक फिल्म्स’ ऑडियो और वीडियो का निर्माण करती है। यह कंपनी नए गायकों और कलाकारों को मौका देती है। रियो वैष्णव ने कई शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है। रेखा (रियो) वैष्णव ने यो यो रियो नाम से गाने गायी हैं, उनके द्वारा गाये गाने हैं मेरी माँ, कहे राधिका माँ, माँ शेरावाली, धोखेबाज सारी दुनिया जैसे कई गीत हैं। 

रियो वैष्णव को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अभिनय पसंद है। वहीं रियो को सकारात्मक किरदार करना पसंद है लेकिन वह चाहती है कि वह ग्रे शेड वाली भूमिका भी करे। मिस एफ टीवी वर्ल्ड के द्वारा मिस टैलेंट का अवार्ड और मिस इंडिया जैसे कई अवार्ड से वह सम्मानित हो चुकी है। रियो कहती है कि अगर आपने कोई सपना देखा है तो समस्याओं से घबराकर उसी बीच में ही नहीं छोड़ देना चाहिए। धैर्य और लगन से अपना काम करते रहना चाहिए क्योंकि आज नहीं तो कल आपका समय जरूर आएगा। रियो वैष्णव को हमेशा नई चीजें सीखना और करना पसंद है।

Leave a Reply

Next Post

मिशन ग्रे हाउस' के साथ बड़े पर्दे पर नई शुरुआत के लिए तैयार हैं पूजा शर्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 15 दिसंबर 2024। पूजा शर्मा ने 2024 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में पोपटलाल की प्रेमिका की भूमिका निभाकर अपने लिए लोगों से बहुत प्यार और फैन्स का सपोर्ट प्राप्त किया। अब वह फिल्म ‘मिशन ग्रे हाउस’ के साथ बड़े पर्दे पर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव