‘रक्षाबंधन’ के बाद अक्षय कुमार की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज को तैयार, निर्माताओं ने इसलिए बदला नाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 18 अगस्त 2022। कभी हिंदी सिनेमा के नंबर वन ब्रांड रहे अभिनेता अक्षय कुमार की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की पिछली फिल्मों ‘बच्चन पांडे’ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षाबंधन’ का जो हश्र हुआ है, उसके बाद से उनकी फिल्मों के निर्माता हिले हुए हैं। सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी’ और ‘अतरंगी रे’ के बाद ये तीसरी फिल्म होगी। फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ ही इसके नाम का खुलासा फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को किया। इस फिल्म का नाम है, ‘कटपुतली’, हालांकि ये फिल्म बनी किसी और नाम से थी।

कोरोना संक्रमण काल में जब पूरा देश लॉकडाउन से जूझ रहा था तो अक्षय कुमार अपने खासमखास निर्माता वाशू भगनानी के साथ फिल्म ‘बेलबॉटम’ की पूरी यूनिट को चार्टर्ड प्लेन से लेकर ग्लासगो फिल्मसिटी पहुंच गए थे। ब्रिटेन में मिलने वाली फिल्म सब्सिडी का आकर्षण भी फिल्म निर्माता वाशू भगनानी को ग्लासगो ले गया। वाशू भगनानी ने वहां पूजा स्टूडियोज नाम से अपना एक स्टूडियो भी बना लिया, जहां इन दिनों उनकी अक्षय कुमार के साथ एक और फिल्म ‘छोटे मियां बड़े मियां’ की शूटिंग की तैयारियां चल रही हैं।

वाशू भगनानी ने सीधे ओटीटी को फिल्मे बेचने की शुरुआत वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘कुली नंबर’ से की और अब उनकी एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि फिल्म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज की तैयारियों के बीच ही वाशू भगनानी ने अक्षय कुमार की एक और फिल्म एनाउंस की थी जिसका नाम था, ‘मिशन सिंड्रेला’। बताया गया कि इसके लिए अक्षय कुमार को सौ करोड़ रुपये की फीस मिली। फिल्म में अक्षय के साथ दूसरा कोई दमदार कलाकार नहीं है और हीरोइन के नाम पर फिल्म में हैं वाशू भगनानी के बेटे जैकी की प्रेमिका के रूप में मशहूर रकुल प्रीत सिंह।

बॉक्स ऑफिस पर ‘बेल बॉटम’ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसी फिल्म के निर्देशक रंजीत तिवारी ही ‘मिशन सिंड्रेला’ के भी निर्देशक हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए वितरक नहीं मिले तो इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी शुरू हुई। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इसके ओटीटी अधिकार खरीदे लेकिन फिल्म देखने के बाद हॉटस्टार प्रबंधन के होश उड़ गए। चर्चा शुरू हुई कि इस फिल्म को सीरीज के रूप में रिलीज कर दिया जाए तो अक्षय कुमार ने किसी तरह ये सुनिश्चित किया कि फिल्म को फिल्म ही रहने दिए जाए और इसे सीरीज न बनाया जाए।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल के महाप्रबंधक श्री निलेन्दु कुमार सिंह होंगे ईसीएल के नए निदेशक तकनीकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 18 अगस्त 2022। एसईसीएल के रायगढ़ एरिया के महाप्रबंधक निलेन्दु कुमार सिंह का चयन लोक सेवा उद्यम चयन बोर्ड द्वारा ईसीएल के निदेशक तकनीकी के लिए किया गया है। इस हेतु आज साक्षात्कार आयोजत था जिसमें कोलइण्डिया के अनुषंगी कम्पनियों से 6 तथा एनटीपीसी लिमिटेड […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'