प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के सभी 6 आरोपी दोषमुक्त, 4 साल पहले हुआ था किडनैप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के सभी 6 आरोपी को हाईकोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है. उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के 6 आरोपी प्रदीप, शिशिर, मुन्ना, तूफान, डॉ. आफताब आलम समेत अनिल चौधरी दोषमुक्त कर दिया गया है। बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिविजनल बैंच ने यह फैसला सुनाया है. बता दें कि 8 जनवरी 2020 को रायपुर के धरसीवां से कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हुआ था. रायपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि 8 जनवरी 2020 को उद्योगपति प्रवीण सोमानी का सिलतरा स्थित उनकी फैक्ट्री से घर जाने के दौरान अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. उद्योगपति के अपहरण से पूरे प्रदेश में हलचल मच गई थी. पुलिस ने मामले में दो हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद प्रवीण सोमानी को लखनऊ के पास से सकुशल बरामद किया था।

Leave a Reply

Next Post

प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाने पर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- बड़ा बुरा हाल है, कोई कांग्रेस से लड़ने को तैयार नहीं…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बड़ा बुरा हाल है, कोई लड़ने को तैयार नहीं है. कल से प्रथम चरण के लिए नॉमिनेशन शुरू […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'