“दीवाना” फिल्म का गाना “कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला” से शाहरूख खान को बालीवुड में ग्लैमर देने वाले और “खलनायक” फिल्म का गाना ” नायक नही खलनायक हूं मै ” से संजय दत्त को बालीवुड में हिट ब्रेक देने वाले मशहूर बालीवुड गायक विनोद राठौर के साथ अन्य कलाकारों को कोरिया जिला प्रशासन ने झुमका जल महोत्सव 2023 में प्रस्तुतियां देने किया आमंत्रित।

SAZID
शेयर करे

17 एवं 18 जनवरी को देश और राज्य के नामचीन कलाकारों सहित स्थानीय कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां, विभागीय प्रदर्शनी, काइट फेस्टिवल, पेंटिंग एग्जीबिशन होंगे आकर्षण का केन्द्र

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान

एमसीबी/कोरिया (सरगुजा) — कोरिया जिले की संस्कृति, पर्यटन और खूबसूरती को प्रदर्शित करने जिला प्रशासन द्वारा झुमका जल महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज़ 17 जनवरी को होगा। महोत्सव का समापन 18 जनवरी को होगा। महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विभागीय प्रदर्शनी के द्वारा जिले की उपलब्धियों से लोग अवगत होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक सांख्यिकीय एवं संस्कृति विभाग मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण, गृह, जेल, पर्यटन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
              जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पूरी टीम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में कलेक्टर लंगेह ने आज कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया तथा सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महोत्सव में इन कलाकारों द्वारा दी जाएंगी प्रस्तुतियां–
दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 17 जनवरी को महोत्सव के शुभारंभ पर दोपहर 1:00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा। जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा झुमका आइलैण्ड में काइट फेस्टिवल एवं पेंटिंग एग्जीबिशन का अवलोकन किया जाएगा। दोपहर 2:50 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुश्री आरु साहू द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति, 3:40 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 5:00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील मानिकपुरी द्वारा तथा 6:00 बजे ओडिसी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णाश्री राउत द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं छतीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा द्वारा शाम  7:00 बजे तथा बॉलीवुड मशहूर गायक विनोद राठौर की शाम 8:00 बजे मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।
            झुमका जल महोत्सव के दूसरे दिन 18 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन के पश्चात दोपहर 2:00 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, 4:00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार संजय सुरीला द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5:30 बजे सूफी कलाकार नासिर निन्दर द्वारा तथा 6:45 बजे अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6:55 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकर सुनील सोनी तथा बॉलीवुड कलाकार सुखबीर सिंह द्वारा महोत्सव में प्रस्तुतियों से समां बंधेगा।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: मिशन 2024 की रणनीति बनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जनवरी 2023। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और उससे पहले इसी साल सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे दस राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसना शुरू कर दिया है। सोमवार से शुरू हो रही पार्टी की दो दिवसीय […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज