अगले साल आ सकती है प्रियंका की कुछ नई फिल्में, प्रोजेक्ट का किया खुलासा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर नए नए तरीको से अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करती नज़र आती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करने के लिए एक “आस्क मी एनीथिंग” जैसा ट्वीट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा था “सेट पर ब्रेक है। QNA के लिए तैयार हो जाओ #AskPCJ लेट्स गो। 

प्रियंका के इस ट्वीट को देखकर उनके एक फैन ने उनसे पूछा कि, ‘आपकी आने वाली बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म कौन सी है?’ जिसके जवाब में प्रियंका ने अपने फैन को टैग करते हुए लिखा ‘नेक्सट ईयर’। प्रियंका के इस जवाब से ये साफ़ ज़ाहिर होता है कि अगले साल तक उनकी बॉलीवुड फिल्म ऑडियंस को देखने को मिल सकती है।हालांकि उन्होंने अपने आने वाले बॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट्स का ज़िक्र अभी नहीं किया है।

हाल ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा शाय? जिसके बारे में कभी नहीं सुना’. प्रियंका ने फोटो के साथ #BindisAndBikinis हैशटैग का इस्तेमाल किया है। बता दें इस तस्वीर को देख अनुमान लगाया जा सकता है कि ये फोटो एक्ट्रेस के करियर के शुरुआती दौर की है, जब वो महज 19 साल की थी। इस तस्वीर में वो काफी फिट एंड सैक्सी नजर आ रही हैं।

प्रियंका पहले अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर चर्चा में आईं थी, फिर अमेरिकी टीवी प्रिजेंटर ओपेरा विन्फ्रे को दिए इंटरव्यू को लेकर वो सोशल मीडिया पर छा गईं थीं। वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वो रिचर्ड मैडेन के साथ अपनी स्पाई वेब सीरीज की शूटिंग करने में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस की ये सीरीज आने वाले कुछ दिनों बाद अमेज़ॅन पर देखने को मिलेगी. प्रियंका मिंडी कलिंग के साथ एक और कॉमेडी वेब सीरीज में भी दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Next Post

किसानों को लेकर भाजपा भ्रम फैलाने और झूठ बोलने का काम बंद करें - कांग्रेस

शेयर करेकेन्द्र सरकार ने ही तो किसानों को धान का दाम 2500 रू. प्रतिक्विंटल देने पर लगाई रोक राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को दी जा रही है 10000 रू. प्रति एकड़ की राशि छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी […]

You May Like

इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'