डोनाल्ड ट्रंप के मेहमान बने धोनी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने माही के साथ खेला गोल्फ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। धोनी ने क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। ऐसा नहीं है कि धोनी को सिर्फ क्रिकेट से प्यार है। उन्हें इस खेल के अलावा कई अन्य खेल भी पसंद हैं। धोनी का पहला प्यार फुटबॉल है। इसके अलावा वह टेनिस और गोल्फ खेलने का भी मौका नहीं छोड़ते। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हाल ही में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज का मैच देखने पहुंचे थे। अब उनकी एक तस्वीर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वायरल हो रही है।

दरअसल, धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने यूएस ओपन मैच देखने के अलावा गोल्फ का भी आनंद लिया। इस दौरान धोनी के साथ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भी नजर आए। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत के पूर्व कप्तान को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए बुलाया था।

धोनी के करीबी ने शेयर की तस्वीर
धोनी के करीबी और व्यवसायी हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “धोनी, डोनाल्ड ट्रंप और राजीव नैक के साथ गोल्फ। हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद पूर्व राष्ट्रपति महोदय।

धोनी और ट्रंप ने साथ खेला गोल्फ
अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में सांघवी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें धोनी और ट्रंप दोनों को एक साथ गोल्फ खेलते देखा गया। दुबई स्थित व्यवसायी सांघवी एमएस धोनी के साथ थे और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत के पूर्व कप्तान के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं।

Leave a Reply

Next Post

बांकेबिहारी मंदिर में रात 1.55 बजे हुई मंगला आरती, वर्ष में एक बार होते हैं अलौकिक दर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मथुरा 08 सितम्बर 2023। तीन लोक से न्यारी ब्रज भूमि के ह्दयस्थल वृंदावन में यशोदा नंदन कृष्ण का जन्मोत्सव कहीं दिन के उजाले में हुआ तो कहीं मध्यरात्रि मनाया गया। बांकेबिहारी मंदिर में रात 12 बजते ही कान्हा के जन्म की बधाइयां गूंज उठी। सेवायतों ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप