रतन टाटा ने शेयर की Rockstar Slash के साथ तस्वीर, रणवीर सिंह ने हैरान होकर कही ये बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 15 जनवरी 2022। रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो गन्स एन ‘रोजेज के गिटारवादक शाऊल हडसन उर्फ ​​स्लैश के साथ नज़र आ रहे हैं. टाटा संस के चेयरमैन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि जब वह स्टोर पर संगीतकार से मिले तो वह कैलिफोर्निया में अपने एक रिटेल आउटलेट के दौरे पर थे. वह अपनी नई जगुआर एक्सकेआर लेने के लिए वहां गए थे. इसके बाद उन्होंने काफी बातचीत की और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।

रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर रॉकस्टार के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “जिस दिन मैंने अपने एक रिटेल आउटलेट के दौरे पर गैलपिन जगुआर का दौरा किया, मैं गन्स एन ‘रोजेज के इस जेंटलमैन से मिलने के लिए उत्साहित था जो वहां पर अपने नए जगुआर एक्सकेआर की डिलीवरी ले रहा था. एक बहुत ही विनम्र रॉकस्टार, स्लैश. ब्रायन एलन द्वारा क्लिक की गई। शेयर करते ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. रतन टाटा को स्लैश के साथ फ्रेम शेयर करते हुए देख रणवीर सिंह , डिनो मोरिया और कई सेलिब्रिटीज भी हैरान रह गए. रणवीर ने लिखा, “वाह! यह बहुत अच्छा है। बता दें कि गन्स एन ‘रोजेज लॉस एंजिल्स का एक अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड है जिसे 1985 में बनाया गया था. बैंड में गायक एक्सल रोज, प्रमुख गिटारवादक स्लैश, रिदम गिटारवादक इज़ी स्ट्रैडलिन, बेसिस्ट डफ मैककगन और ड्रमर स्टीवन एडलर शामिल थे.

Leave a Reply

Next Post

हरनाज संधू की स्माइल ने चुराया फैंस का दिल, न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं मिस यूनिवर्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 15 जनवरी 2022। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने हाल ही 70वीं मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद न्यूयॉर्क का रुख किया है. ब्यूटी क्वीन हरनाज संधू दिसंबर में मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली भारत की तीसरी महिला बनी हैं. उन्होंने मेक्सिको के एंड्रिया मेजा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ