खेलने गई 8 साल की बच्ची के साथ डरावनी घटना….जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलरामपुर 04 दिसंबर 2023।  बलरामपुर जिले के सोहेलवा क्षेत्र में जंगल के पास बच्चों के साथ खेलने गई आठ वर्षीय एक आदिवासी बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। उसका क्षत-विक्षत शव जंगल में पाया गया है। पिछले एक माह के दौरान तेंदुए के हमलों की घटनाओं में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को बताया कि पचपेड़वा विकास खंड के भगवानपुर कोडर गांव में चंद्र प्रकाश नामक व्यक्ति की आठ वर्षीय बेटी अनुष्का पास—पड़ोस में रहने वाले बच्चों के साथ रविवार को खेलने गई थी, तभी झाड़ियों में छिपकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और जबड़े से पकड़कर उसे उठा ले गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल के अंदर जा चुका था।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बच्ची की तलाश शुरू की। देर शाम उसका क्षत विक्षत शव जंगल में पाया गया। कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने और अन्य उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभागीय वन अधिकारी सैम मारन एम. ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से गन्ने के खेतों व आसपास हांका लगवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुए का पता लगाने के लिये कैमरे लगाए जा रहे हैं।

इलाकाई ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक माह के दौरान जिले में तेंदुए के हमले की घटनाओं में दो लड़कियों समेत पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

"उम्मीद है कि बीजेपी उस विश्वास पर खरी उतरेगी जो मतदाताओं ने उन पर जताया है": कमल नाथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 04 दिसंबर 2023। भाजपा ने मध्य प्रदेश में लगभग सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए भारी जीत हासिल की. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्य सुप्रीमो कमल नाथ ने रविवार को कहा कि वह इस “लोकतांत्रिक प्रतियोगिता” में लोगों के जनादेश को स्वीकार करते […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान