आज दो अलग देशों में टीम इंडिया एक साथ खेलेगी क्रिकेट मैच, इन दो कप्तानों के हाथों में कमान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 जुलाई 2021। भारतीय क्रिकेट टीम को इस वक्त दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में शुमार किया जाता है। एक वक्त में टीम इंडिया एक साथ दो अलग अलग देशों के दौरे पर है। एक टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मौजूद है तो दूसरी तरफ एक अन्य टीम श्रीलंका के साथ लिमिटेड ओवर सीरीज खेल रही है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक ही वक्त पर टीम इंडिया के 22 खिलाड़ी मैदान पर खेलने उतरेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी विराट कोहली संभालेंगे तो वहीं श्रीलंका के सामने शिखर धवन कप्तानी करते नजर आएंगे।

टीम इंडिया के चाहने वालों को आज एक साथ दो- दो बेहतरीन मैच देखने का मजा मिलने वाला है। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। वहीं इंग्लैंड में भारतीय टीम अपने पहले प्रैक्टिस मैच में काउंटी सलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेलती नजर आएगी। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम जब दूसरे मैच में खेलने उतरेगी तो इरादा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का होगा। वहीं इंग्लैंड में कोहली एंड ब्रिगेड अहम सीरीज से पहले अपनी तैयारी दुरुस्त करना चाहेगी।

एक दिन में दो मैच खेलती नजर आएगी टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम कोलंबो में दूसरे वनडे मैच में खेलने उतरेगी। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस 2.30 मिनट पर किया जाएगा। इंग्लैंड में भारतीय टीम डरहम में काउंटी सलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक 4.30 बजे शुरू होगा। यह तीन दिवसीय मैच 20 जुलाई से 22 जुलाई के बीच खेला जाना है।

Leave a Reply

Next Post

बकरीद पर ढील: सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार को लताड़ा, कहा- अगर संक्रमण फैला तो कार्रवाई होगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जुलाई 2021। केरल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में केरल सरकार की ओर से बकरीद पर लॉकडाउन में ढील दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा, […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी