ओडिशा में ठंड का प्रकोप, मौसम विभाग ने कोहरे की चेतावनी दी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 27 दिसंबर 2025। ओडिशा के कई हिस्सों में शीत लहर का कहर जारी है और शुक्रवार को 11 स्थानों पर पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण ओडिशा का कोरापुट शहर राज्य में दिन का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि रात का तापमान कोरापुट जिले के सेमिलिगुडा में 6.3 डिग्री सेल्सियस था। कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी शहर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके बाद झारसुगुड़ा में 7.2 डिग्री सेल्सियस, फुलबनी में 7.5 डिग्री सेल्सियस, जी उदयगिरि में 7.8 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 8 डिग्री सेल्सियस, किरेई में 8.3 डिग्री सेल्सियस, नबरंगपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ में 9 डिग्री सेल्सियस और भवानीपटना में 9.8 डिग्री सेल्सियस का स्थान रहा। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और कटक में बृहस्पतिवार रात का तापमान क्रमशः 14.6 डिग्री सेल्सियस और 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि अगले चार दिनों तक रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे राज्य में ठंड का असर बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

आगामी पांच दिनों के दौरान राज्य के कई जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार तड़के कंधमाल, कोरापुट, कालाहांडी और नयागढ़ जिलों में घने कोहरे की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ (सतर्क रहें) जारी की है। इसी तरह रविवार सुबह के लिए कंधमाल, कोरापुट, नयागढ़, गंजाम, जगतसिंहपुर, कटक, ढेंकनाल, अंगुल और खुर्दा जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 29 और 30 दिसंबर को खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि 31 दिसंबर के लिए बालासोर और गजपति जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 

Leave a Reply

Next Post

SC बाहुल्य 12,492 गांवों के विकास को रफ्तार, आधारभूत ढांचे पर खास ध्यान देगी योगी सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 27 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति बाहुल्य 12 हजार 492 गांवों में बुनियादी सुविधाओं को और सद्दढ़ करने का फैसला किया है। अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में आधारभूत ढांचे के सुद्दढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप