दिल्ली को दहलाने की कोशिश नाकाम: अब तक तीन आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार, पुणे से फरार था मोस्ट वॉन्टेड शाहनवाज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2023। दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने इस आतंकवादी के ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। आतंकी से पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबित, पुलिस ने दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कस्टडी से भाग गया था शाहनवाज
मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे आईएसआईएस केस में वांटेड था। पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। फिलहाल, पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनआईए के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है। इस आतकंवादी के ऊपर एनआईए ने तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। वह पुणे आईएसआईएस मामले में फरार था। पेशे से इंजीनियर है। जो दिल्ली में रहता है। शाहनवाज पुणए पुलिस की कस्टडी में भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। 

इनपुट्स मिलने पर शाहनवाज को पकड़ा
शाहनवाज के संपर्क में रह रहे कुछ आतंकी को स्पेशल सेल ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद जल्द ही कुछ अन्य आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिरफ्तार कर सकती है। आरोपी शाहनवाज के खिलाफ पुणे में कई मामले दर्ज दर्ज है। पुलिस ने इनपुट्स मिलने पर शाहनवाज को पकड़ा। 

चार बजे होगी पुलिस की पीसी
मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल के द्वारा चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। पुलिस ने एक आईएसआईएस टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। उत्तर भारत को निशाना बनाने की योजना थी। देश से बाहर बैठे हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे।

आतंकी शाहनवाज से जुड़े हैं अन्य आतंकवादियों के कनेक्शन
पुलिस ने मोहम्मद अरशद वारसी और मोहम्मद रिजवान नाम के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने ये गिरफ्तारी की है। पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक, शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा से ये तीनों आरोपियों का कनेक्शन जुड़ा है। आरोपी शाहनवाज को इससे पहले 17-18 जुलाई की देर रात को पुणे पुलिस ने एक मोटर साइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम देते वक्त पकड़ा था। लेकिन वह हिरासत से फरार हो गया था।

Leave a Reply

Next Post

विद्या रामराज ने की पीटी उषा की बराबरी, 39 साल बाद दोहराया इतिहास; 400 मीटर हर्डल रेस में कमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हांगझोऊ 02 अक्टूबर 2023। एशियाई खेल 2023 में विद्या रामराज ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महान एथलीट पीटी उषा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विद्या ने 55.43 सेकेंड में 400 मीटर रेस पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर बाधा […]

You May Like

अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू