दिग्विजय बोले- प्रशासन की लापरवाही से नर्मदापुरम में डेढ़ हजार एकड़ मूंग खराब, किसानों को मिले मुआवजा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 30 मई 2024। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार मध्य प्रदेश में लोगों की समस्याएं उठा रहे हैं। अब उन्होंने नर्मदा पुरम में प्रशासन की लापरवाही से नहर का पानी नहीं छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसानों की डेढ़ हजार से 1800 एकड़ की मूंग की फसल खराब हो गई है। उन्होंने कहा है कि किसानों के लिए खड़ी फसल को ख्त्म करना सबसे बड़ी पीड़ा है, हम इस पीड़ा की घड़ी में किसानो के साथ खड़े और उन्हें हक मिलने तक लड़ेंगे। 

40 दिन तक नहर का पानी नहीं मिलने खराब हुई फसल 
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि चौक सेग्राम विसोनी कला,  मलका खेड़ी तहसील सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में नहर विभाग और जिला प्रशासन की चूक के कारण बुबाई के बाद 40 दिन तक नहर का पानी नहीं मिलने से 1500-1800 एकड़ की मुंग की फसल प्रभावित हुई है। जिसमें करीब 1000 एकड़ जमीन में फसल सूखने और फल नहीं लगने से किसानों को खड़ी फसल में रोटावेटर से बखरना पड़ रहा है, किसानों के लिए खड़ी फसल को खत्म करना सबसे बड़ी पीड़ा है। हम इस पीड़ा की घड़ी में किसानों के साथ खड़े और हक मिलने तक लड़ेंगे।  

दिग्विजय सिंह की किसानों के लिए मांग 

  • फसल का सर्वे कर 65-70 हजार रुपय एकड़ मुआवजा दिया जाए।
  • आगामी फसल की खाद बीज उपलब्ध कराए जाए।
  • गैर जिम्मेदारी वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आखिरी में लिखा कि मैं सरकार से आग्रह करूंगा कि किसानों के साथ न्याय कर हक देने की कृपा करें।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव में 'INDIA' गठबंधन हासिल करेगा जनादेश, नतीजों के 48 घंटे के भीतर होगा प्रधानमंत्री का चयन: जयराम रमेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2024। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन ‘‘स्पष्ट एवं निर्णायक जनादेश” हासिल करेगा और नतीजों के 48 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री का चयन कर लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर