ऐश्वर्या राजेश के ‘श्रीवल्ली’ वाले बयान पर रश्मिका मंदाना ने दी प्रतिक्रिया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 मई 2023। साउथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश इन दिनों अपनी तमिल फिल्म ‘फरहाना’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही वह रश्मिका के ऊपर किए गए अपनी टिप्पणी को लेकर भी सुर्खियां बटोरी रही हैं। रश्मिका से खुद की तुलना करने पर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया, जिस पर उन्होंने सफाई पेश की थी। अब इस मामले में खुद रश्मिका मंदाना ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, ऐश्वर्या राजेश ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के बारे में चौंकाने वाली बात कही थी। ऐश्वर्या ने कहा था कि फिल्म में वह ‘श्रीवल्ली’ का किरदार रश्मिका मंदाना से बेहतर निभा सकती थीं। उन्होंने ‘फरहाना’ के एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान यह टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलिंग के बाद उन्होंने बयान जारी करते हुए सफाई पेश की। ऐश्वर्या की प्रमोशनल टीम के जरिए यह बयान ट्विटर पर साझा किया गया है।

अपनी सफाई में ऐश्वर्या ने कहा कि मैं जब से इंडस्ट्री में आई हूं, मुझे आप सभी का भरपूर सपोर्ट और प्यार मिला है। उसके लिए शुक्रिया। मैंने बीते दिनों अपने काम और किरदारों को लेकर बात की। इस दौरान मैंने ‘श्रीवल्ली’ के रोल को लेकर कहा था कि यह रोल मुझे बेहद पसंद है और मुझ पर सूट करता है, लेकिन दुर्भाग्य से इसे गलत समझ लिया गया। इससे ऐसा प्रभाव गया कि मुझे रश्मिका मंदाना का काम अच्छा नहीं लगा। मैं स्पष्ट कर दूं कि उनका काम मुझे बेहद पसंद है और मैं सभी स्टार्स का सम्मान करती हूं। आग्रह है कि कृपया कोई अफवाह न फैलाएं।

रश्मिका ने अब अभिनेत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। ऐश्वर्या के पब्लिसिस्ट द्वारा ट्वीट किए गए नोट का जवाब देते हुए रश्मिका ने लिखा, ‘हाय प्यार, बस इस बारे में पता चला। बात यह है कि मैं पूरी तरह से समझ गई कि आपका क्या मतलब है और काश हमारे लिए खुद को समझाने का कोई कारण नहीं होता और जैसा कि आप जानते हैं कि मैं आपके लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार और सम्मान है।

दरअसल, फिल्म ‘पुष्पा’ में ‘श्रीवल्ली’ का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया था, जो दर्शकों को खूब पसंद भी आया। इसे लेकर ऐश्वर्या ने कहा था कि उन्हें ‘पुष्पा’ में ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाने का मौका मिलता तो वह उसे कभी भी हाथ से जाने नहीं देतीं, शायद वह रश्मिका मंदाना से अच्छा ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभा सकती थीं। इसी के बाद एक्ट्रेस का विरोध हुआ, जिस पर उन्होंने सफाई दी और अब रश्मिका ने भी कहा कि वह समझ गई है कि उनका क्या मतलब था और इस बात को उन्होंने खुद पर नहीं लिया।

Leave a Reply

Next Post

'फर्क नहीं पड़ता कौन क्या कहता है...' सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड छठा शतक जड़ने के बाद बोले विराट कोहली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद 19 मई 2023। आईपीएल 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से बेहतरीन जीत हासिल की। 187 रन के लक्ष्य को बैंगलोर ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। कोहली ने 63 गेंदों में 12 चौके और चार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप