सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार का आया फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 नवंबर 2022। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी जाएगी। पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। गौरतलब हो कि जून में सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध लेखक सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां पत्र रखा, जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी।

सलमान खान को धमकी 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ समय बाद मिली थी। धमकी भरे पत्र में सलमान खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की बात कही गई थी। इसके बाद सलीम खान की शिकायत पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने सलीम खान और सलमान खान के बयान दर्ज किए।

अगस्त में सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस भी जारी किया गया था। अभिनेता की ओर से धमकी का हवाला देते हुए लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी थी। अब इसे वाई प्लस कर दिया गया है।

वहीं, सलमान खान की बात करें तो वह इन दिनों ‘बिग बॉस 16’ होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और हाल ही में वह डेंगू से ठीक हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता जल्द ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी जान’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार अभिनेता को बहनोई आयुष शर्मा के साथ ‘अंतिम द फाइनल ट्रूथ’ में देखा गया था।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन, कहा-आदिम संस्कृति को बचाना उद्देश्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 नवबंर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एक नवंबर और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, दुनियाभर के आदिवासी समाज के नृत्य की कलाएं बहुत हद तक समान हैं। आदिवासियों की छोटी सी इच्छा यही है कि प्रकृति […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज