भाजपा राज में भू-माफिया हावी, विधायक-मंत्रियों की हैसियत शून्य

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 सितंबर 2025। एक भू-माफिया द्वारा खुलेआम विधायक और मंत्रियों की हैसियत को शून्य बताये जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कोई भू-माफिया स्वयं को विधायक और मंत्रियों से भी बड़ा होने का दंभ भर रहा है इसका मतलब सरकार का अस्तित्व समाप्त हो गया है। यह भू-माफिया स्वयं को भाजपा का नेता भी बताता है तथा अक्सर होर्डिंग में भाजपा नेताओं के साथ इसके पोस्टर भी शहर में टंगे दिख जाते है। भ्रष्टाचार और जमीन की काली कमाई के मोह में यह लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित विधायकों की सर्वोच्चता को चुनौती देने का साहस दिखा रहा है। यह भू-माफिया दावा करता है कि उसे सीधे सत्ता प्रमुख का संरक्षण मिला हुआ है।

प्रदेश में माफिया राज और ठेके पर सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के मंत्रियों को एक भू-माफिया के द्वारा खुलेआम अपमानित करने का साहस, सरकार की नपुसंकता का प्रमाण है। क्या भाजपा नेताओं के पोस्टर लगवाने वाला जमीन दलाल, निर्वाचित विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों से अधिक शक्तिशाली हो गया? चुनी हुई सरकार को चुनौती देना, यह कहना कि “विधायक मेरे सामने कहीं नहीं लगता“, “एक तरफ मंत्री खड़े हो और दूसरी तरफ मैं देखिए किसे ज्यादा नमस्कार होता है“, सरकार की खामोशी, मजबूरी है या विवशता? आखिर किसके संरक्षण में हौसले इतने बुलंद हैं?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केवल विधायक और मंत्रियों को ही नहीं प्रशासन और पूरी व्यवस्था को जेब में रखने का दावा खुलेआम प्रदर्शित किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों के संरक्षण और उनके हितों के संवर्धन का काम भी भाजपा के ही नेताओं ने किया है। इनके कई असंवैधानिक आयोजनों में जिसमें उन्मादी और आपत्तिजनक नारे लगाए गए, उस मंच पर मुख्यमंत्री उपस्थित होते थे, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली देने वाले आयोजन में भी ऐसे लोगों की संलिप्तता रही। राजनैतिक लाभ के लिए ऐसे स्तरहीन भस्मासुर को पालने का काम भी भाजपाइयों ने ही किया है, अब इन्हीं के मंत्री, विधायक सार्वजनिक तौर पर अपमानित किए जा रहे हैं लेकिन इस सरकार में इतना नैतिक साहस नहीं है कि कठोर कार्रवाई कर सके।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में सरकार नहीं बल्कि माफिया राज चल रहा है। कोचिया, बिचौलिए, तस्कर, जमाखोर, मुनाफाखोर और भू-माफिया सत्ता और भाजपा संगठन से ऊपर हो गया है। प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने में लाचार है। संविधान, कानून, लोकतंत्र और नैतिकता का मखौल उड़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

माता वैष्णो देवी यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू, श्रद्धालु बोले- 'मां के दर्शन की थी आस, आज पूरी होगी'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू-कश्मीर 17 सितंबर 2025। श्राइन बोर्ड ने आज सुबह से यात्रा को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया, जो कि मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही जारी रहेगी। यह खबर सुनते ही कटड़ा में रुके सैकड़ों श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी लौट आई। यात्रा सुबह […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड