दलित विरोधी बता अखिलेश यादव को चंद्रशेखर ने दिया बड़ा झटका, सपा के साथ गठबंधन से इनकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 15 जनवरी 2022। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन पर आज विराम लगा दिया। चंद्रशेखर रावण ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से कल मुलाकात हुई। आरक्षण समेत सभी मुद्दों पर बात हुई। अखिलेश यादव गठबंधन में शायद नहीं चाहते। अखिलेश ने शाम तक बताने को कहा था लेकिन कुछ नहीं बताया। अखिलेश यादव ने मुझे और बहुजन समाज को अपमानित किया। चंद्रशेखर रावण ने अखिलेश यादव को दलित विरोधी बताया। हम समाजवादी के साथ गठबंधन में नहीं जा रहे हैं। हम जेल गये, मेरी लड़ाई विधायक बनने की नहीं है, मुझे सामाजिक न्याय चाहिए। पिछले 5 साल में समाजवादी पार्टी ने दलित की हत्या और उनके शोषण पर आवाज नहीं उठाई। चंद्रशेखर रावण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा पर हमला बोलते कहा कि हमारा उद्देश्य बीजेपी को रोकना है। चंद्रशेखर रावण ने  बहन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।  

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात सपा मुख्यालय पर करीब 50 मिनटों तक चली। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा कि एकता में बड़ा दम है। मजबूती और एकता के बगैर भाजपा जैसी मायावी पार्टी को हराना आसान नहीं है। गठबंधन के अगुवा का दायित्व होता है कि वे सभी समाज के लोगों के प्रतिनिधित्व और सम्मान का ख्याल रखे। अखिलेश यादव से दलित वर्ग इस जिम्मेदारी को निभाने की अपेक्षा रखता है। अखिलेश से उनकी मुलाकात जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में हुई। इसके बाद ही उन्होंने ये बातें लिखी हैं।

इन दलों के साथ सपा का गठबंधन
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का गठबंधन राष्ट्रीय लोक दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, अपना दल (कमेरादेवी) और महान दल के साथ हुआ है।  वहीं, अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी भीम आर्मी से भी बातचीत चल रही थी, जहां सपा को निराशा हाथ लगी है।

Leave a Reply

Next Post

तनाव: ऑपरेशन 'फॉल्स फ्लैग' के जरिए यूक्रेन पर हमला करने की फिराक में रूस, अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने दी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वांशिगटन 15 जनवरी 2022। यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले की निगरानी करने वाली अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि रूस की गतिविधि से लग रहा है कि वह अगले 30 दिनों के भीतर यूक्रेन पर जमीनी आक्रमण कर सकता है। लेकिन इसके लिए रूस जो […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय