UP Election 2022: पहले चरण के चुनावी रण में ये सीटें बनीं हॉट, कई दिग्गजों की प्रत‍िष्‍ठा दांव पर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज गुरुवार को मतदान हो रहा है. मतदान राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर हो रहा है. पहले पहले चरण में कई बड़े दिग्गज चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं.  प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा।

मथुरा विधानसभा सीट हॉट बनी हुई है. यहां से 2017 में बीजेपी के श्रीकांत शर्मा ने जीत दर्ज की थी. वह योगी सरकार में मंत्री भी बनाए गए थे. अब 2022 के चुनाव में श्रीकांत शर्मा एक बार फ‍िर बीजेपी के ट‍िकट पर मैदान में हैं. वहीं गाजियाबाद विधानसभा सीट पर योगी सरकार में मंत्री अतुल गर्ग को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. सपा ने यहां से विशाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. मथुरा जनपद की छाता विधानसभा सीट से योगी सरकार में मंत्री रहे चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह चुनावी मैदान में हैं. यहां से उनका मुख्य मुकाबला सपा आरएलडी गठबंधन से ठाकुर तेजपाल सिंह से माना जा रहा है।

बता दें कि कभी अतरौली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्याण सिंह व‍िधायक हुआ करते थे. बाद में 2017 में उनके पोते संदीप स‍िंह इस सीट पर विजयी रहे थे. इस बार भी संदीप स‍िंह बीजेपी के ट‍िकट पर चुनावी मैदान में हैं. यहां पर सपा से वीरेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं. 

मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

पहले चरण में 623 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने 10766 मतदान केंद्र और 25849 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं. इस चरण में कांग्रेस के 57 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनपर 55 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं. साथ ही बीजेपी के 56 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनपर 50 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं. सपा के 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनपर 22 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं. बता दें कि इस चरण में चुनाव लड़ रहे कुल प्रत्याशियों के खिलाफ 280 आपराधिक केस दर्ज हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के समर्थन में खुलकर सामने आईं कंगना, बोलीं- उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। इस बीच […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप