एसईसीएल खदान से डीजल चोरी कर भाग रहे थे बिलासपुर, पुलिस ने पीछा कर सरगना सहित पांच को पकड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा/बिलासपुर 18 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एसईसीएल खदान से डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। शातिर चोर खदान से डीजल चोरी कर बिलासपुर भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना सहित पांच आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 350 लीटर डीजल और बोलेरो गाड़ी जब्त की है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एसईसीएल की गेवरा खदान से डीजल चोरी कर बिलासपुर की ओर भाग रहे हैं। इस पर पुलिस ने उमेंदीभांठा के पास नाकाबंदी कर दी। तभी भिलाई बाजार की ओर से एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर बोलेरो में डीजल से भरे 10 जेरिकेन मिले। वहीं चालक सहित पांच लोग गाड़ी में बैठे हुए थे। 

वाहन सवार लोगों से डीजल से संबंधित कागजात को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वे नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में बिलासपुर के नारियल कोठी निवासी अजहर खान भी शामिल है। वह डीजल चोर गिरोह का सरगना है। इसके अलावा उसके चार अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने बताया कि अजहर लंबे समय से डीजल चोरी में शामिल है। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल के सवालों पर एस जयशंकर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- चीन के खिलाफ एलएसी पर अब तक की सबसे बड़ी तैनाती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 दिसंबर 2022। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प के बाद से सियासत गर्म है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान