झरना घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, एक अपचारी समेत 3 गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 24 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग अपने दोस्त और सहेलियों के साथ घूमने के लिए गई थी. इस दौरान आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अनजाम दिया. यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, प्राथिया ने 21 अगस्त को उदयपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 20 अगस्त को उसकी नाबालिग बहन अपनी सहेलियों के साथ बाहर घूमने गई थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसे ढूंढने के बाद पाया कि वह अपनी सहेली के घर में रुकी थी. जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ। नाबालिग ने बताया कि वो अपने अन्य 2 सहेलियों के साथ घूमने के लिए विधि से संघर्षरत बालक के साथ मोटरसायकल में बैठकर झुंझ झरना खरसुरा गई हुई थी. वहां पहले से ही राकेश उर्फ छोटू और गिरजा प्रसाद मौजूद थे. आरोपियों ने पीड़िता की सहेलियों को धमकाकर भगा दिया और फिर विधि से संघर्षरत बालक और गिरजा प्रसाद ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. वहीं तीसरा आरोपी राकेश मोटरसाइकिल के पास खड़ा होकर पूरा मंजर देख रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी नाबालिग पीड़िता को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी सहेली के घर पहुंची और सुबह परिजनों को इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और 184/24 धारा 70(2) बी.एन.एस. और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2)6 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जिसमें आरोपी गिरजा प्रसाद उर्फ ​​छोटे (21 वर्ष) और राकेश उर्फ ​​छोटू (20 वर्ष) और एक नाबालिग है।

Leave a Reply

Next Post

बलौदाबाजार हिंसा: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 6 सहयोगी भी हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 24 अगस्त 2024। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. विधायक की गिरफ्तारी को लेकर आज प्रदेश भर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. लेकिन इस प्रदर्शन से पहले बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'