मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्कूलों में स्थापित मशीनों की जांच कराने की घोषणा की

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 15 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन, वेडिंग मशीन और डिस्पोजल करने वाली इंसीनरेटर मशीन से जुड़ा मामला उठाया. भाजपा विधायक ने मशीनों के काम करने की जानकारी देते हुए मंत्री से जांच कराने की मांग की. इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जांच कराने की बात कही। सदन में स्कूलों में स्थापित मशीनों के सत्यापन और एजेंसियों के नाम और तारीख पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर गईं. भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि मशीनें संचालित नहीं है. इस मामले की जाँच कराई जाए. इस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि 1600 मशीनें ठीक है, 1300 मशीनें खराब है. फिलहाल, विभाग से ऐसी कोई जानकारी नहीं है. इस पर विधायक ने कहा कि मेरे क्षेत्र के दो स्कूलों की जाँच करा लीजिए. मंत्री ने कहा कि जाँच करा लेंगे.

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा का बदलेगा नाम: नया कानून लाने की तैयारी, लोकसभा में पेश होगा ‘विकसित भारत रोजगार गारंटी’ बिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। ग्रामीण रोजगार से जुड़े कानून में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), 2005 को निरस्त कर उसकी जगह नया कानून लाने से संबंधित विधेयक लोकसभा में पेश किया जाएगा। इस नए विधेयक का […]

You May Like

महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच