सोनिया गांधी का संदेश – यह कठिन चुनौतियों का समय, अपने स्वार्थों को छोड़कर देश और पार्टी के लिए काम करें कार्यकर्ता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 फरवरी 2023।  कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को छोड़कर देश और पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि यह देश के लिए कठिन चुनौतियों का समय है, जब भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं. कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि देश की एकता और समानता की धुरी है. हम देश के लिए लड़ते हैं. अब समय आ गया है कि हम जनता की आवाज बनें. धर्म, जाति या भाषा के बजाय हम सबकी आवाज बनें. इससे हमारी जीत सुनिश्चित होगी.

इससे पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ राहुल गांधी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि खरगे ब्लॉक अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी मिसाल है. खरगे का संघर्ष पार्टी के लिए सबसे बड़ी पूंजी है. सोनिया ने भारत जोड़ो यात्रा को देश में प्रेम सद्भाव और समानता के लिए एक टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने कहा कि राहुल जी की लगन और निष्ठा से यात्रा सफल रही. उन्होंने यात्रा में शामिल सभी लोगों और कार्यकर्ताओं को भी इसकी सफलता के लिए बधाई दी.

मोदी सरकार पर हमला

सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत का माहौल है. भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं. देश की आर्थिक स्थिति खराब है. देश की महिलाएं, अनुसूचित जाति आदिवासी और अल्पसंख्यक परेशान हैं. अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

85वां महाधिवेशन: पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव, अब कांग्रेस में दी जाएगी सिर्फ डिजिटल सदस्यता

शेयर करेपिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का एलान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ में जारी कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत अब कांग्रेस में सिर्फ डिजिटल तौर पर सदस्यता दी जाएगी और […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब