85वां महाधिवेशन: पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव, अब कांग्रेस में दी जाएगी सिर्फ डिजिटल सदस्यता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का एलान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ में जारी कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत अब कांग्रेस में सिर्फ डिजिटल तौर पर सदस्यता दी जाएगी और डिजिटल रिकॉर्ड ही रखे जाएंगे। इसके अलावा पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया है। इसी के साथ कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा करने का फैसला हुआ है। अब इसके सदस्यों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अधिवेशन को संबोधित किया।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मैं गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में चारो तरफ नफरत का माहौल। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हम सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्मा गांधी जी, पंडित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंदिरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है।

प्रियंका गांधी का हुआ जोरदार स्वागत 
कांग्रेस पार्टी का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायपुर पहुंची। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

सेमीफाइनल में हार के बाद हरमनप्रीत का फैंस से वादा- वापसी दमदार होगी, शानदार प्रदर्शन करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 फरवरी 2023। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के के खिलाफ टीम की हार के बाद फैंस के लिए एक भावनात्मक संदेश लिखा है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच रन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप