पीएम मोदी बोले- क्रांतिकारी साबित हुई योजना, स्वास्थ्य रक्षा के लिए सरकार के संकल्प का प्रमाण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 2018 में शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी साबित हुई है। यह बदलाव प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार के संकल्प का प्रमाण है। इसके तहत लाभार्थियों के लिए वित्तीय सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित हुआ है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे हो गए हैं। यह एक ऐसी पहल थी, जिसमें भविष्य की जरूरतों का अनुमान लगाकर लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता के साथ किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसकी बदौलत, भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांति देख रहा है। गौरतलब है इस चिकित्सा बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है और गरीब व 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत ने दिखाया है कि कैसे पैमाना, करुणा और तकनीक मानव सशक्तिकरण को आगे बढ़ा सकते हैं। पीएम ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग किया है, जिसने अपनी पोस्ट में बताया कि सरकार की इस प्रमुख कल्याणकारी पहल में 55 करोड़ से ज्यादा नागरिक शामिल हैं और यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।

पोस्ट के मुताबिक, अब तक 42 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इससे सरकार का स्वास्थ्य व्यय 29 प्रतिशत से बढ़कर 48 प्रतिशत हो गया है, जबकि रोगी का खर्च 63 प्रतिशत से घटकर 39 प्रतिशत रह गया है। पोस्ट में लिखा गया है, लाखों परिवार बीमारी के दौरान आर्थिक तंगी से बाहर आ गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

बघेल सरकार में उप सचिव रहीं सौम्या की 8 करोड़ की संपत्तियां जब्त, आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) की अधिकारी सौम्या चौरसिया की 16 संपत्तियां जब्त कर ली। इन संपत्तियों की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि सौम्या ने ये संपत्तियां […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण