हिंदुओं के घरों के बाहर फेंके गए बछड़े के सिर-पैर, इलाके में फैली सनसनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

प्रयागराज 01 मार्च 2025। महाकुंभ के समापन के 48 घंटे के भीतर, प्रयागराज में गोवंश के अवशेष सड़क पर फेंके गए। यह घटना शहर के दरियाबाद पुलिस चौकी के पास घटी, जहां सड़क और नाली में बछड़े का सिर और पैर पड़े हुए मिले। आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली।

‘गेट पर पड़ा था बछड़े का कटा हुआ सिर…’
मामले में जानकारी देते हुए दरियाबाद निवासी गोपाल अग्रवाल ने 27 फरवरी को अपनी शिकायत में बताया कि जब वह अपने घर से बाहर निकले तो उनके गेट पर बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा था। इसके बाद उन्होंने देखा कि उनके पड़ोसियों के घरों के बाहर कटा हुआ पैर पड़ा था और अन्य क्षत-विक्षत हिस्से गली में फैले हुए थे।

5 महीनों में तीसरी बार घटी ऐसी घटना
वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सकों को बुलवाकर जांच करवाई और अवशेषों को कब्जे में लिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस से स्थानीय लोग इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना पिछले 5 महीनों में इस तरह की तीसरी घटना है।

क्या कहती है पुलिस?
थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि इस घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से यह जानबूझकर किया गया है। FIR में यह आरोप भी लगाया गया कि गोवंश के अवशेष हिंदू घरों के पास रखे गए हैं। यह हरकत किसी मुस्लिम समुदाय के अराजक तत्वों द्वारा की गई हो सकती है, क्योंकि घटना उस इलाके में हुई है, जहां मुस्लिम बस्ती के पास हिंदू घर हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम रेखा गुप्ता का दिल्लीवासियों को आशवासन, चुनाव घोषणापत्र के सभी वादे होंगे पूरे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 01 मार्च 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में किये गये सभी वादों को पूरा करेगी। गुप्ता ने दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस