अभियान बनाम अभिमान की रस्साकसी में फंसे सरकारी गोठान।

SAZID
शेयर करे
अभियान की एक तस्वीर गोठान में पानी की सूखी टंकी और दूसरी तस्वीर अभिमान की गोठान में आत्मनिर्भर समूह की महिलाएं
 
भाजपा का “चलबो गोठान पोल खोल अभियान” चला तो कांग्रेस का “मेरा गोठान मेरा अभिमान” सामने आया।
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो.साजिद खान
एमसीबी/कोरिया ( सरगुजा) – योजना सरकार की हो अथवा किसी व्यक्ति विशेष समूह की हो। उसकी सफलता या असफलता का पूरा दारोमदार नियत पर टिका होता है। छत्तीसगढ़ मे आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसी बीच सरकारी निर्मित गोठान के नाम पर कमीशनखोरी में कितनी डकैटी हुई अथवा सरकारी गोठानों में कितनी इमानदारी और बेहतर तरिके से काम हुआ या हो रहा है। यह सारे मुद्दे अब जनता के सामने आते जा रहे हैं। जब विपक्ष अपने प्रदेशव्यापी आह्वान के अभियान के तहत आवाज उठा रहा है तब उसी आवाज का जवाब सत्ता पक्ष अपने तरिके से दे रहा है। इस समय निर्मित गोठानों के मुद्दे पर विपक्ष भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की डकैटी की पोल खोल रहा है तो सत्ता पक्ष गोठान में महिला समूह को रोजगार और किसान हित और गोबर, वर्मी कम्पोस्ट और गोठान में अन्य व्यवसाय से ग्रामीण समूह की महिलाओं के स्वावलंबी रोजगार हित का हवाला देकर अपना अभिमान बता रहा है। खैर नरवा,घुरूआ,गुरूआ,बाडी छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी वाली यह योजना औंधे मुँह गिरेगी अथवा सफलता के मुकाम पर पहुंचकर देश के लिए प्रतीक बनेगी। यह तो वक्त तय करेगा। क्योंकि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की एक योजना “खाडी नही अब बाडी से मिलेगा तेल” योजना के नाम पर पूरे छत्तीसगढ़ में रतनजोत के वृक्षोपण के नाम पर करोडों रूपए फूंक दिए गए। रतनजोत के रोपित पौधे गांव-गांव में जगह-जगह पर आज बड़े हो चुके हैं लेकिन देश में आज भी तेल खाडी से ही आ रहा है।
चिडिया तक के लिए गोठान की टंकी में पानी नही है तो गायों के लिए दूर की बात है– 
संगठन के प्रदेशव्यापी निर्देश के तहत एसमीबी और कोरिया में भाजपा कार्यकर्ता और नेता निर्मित अलग- अलग गोठानों की छानबीन करके पोल खोलते दिखे। प्रदेशव्यापी निर्देश में चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत बीते दिन मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने खडगवां के पैनारी में निर्मित सरकारी गोठान पर ग्रामीण जनों की उपस्थिती में निरिक्षण कर पंचनामा तैयार करते हुए आरोप लगाया कि गोठान छत्तीसगढ़ में लालू के चारा घोटाला से भी बडा घोटाला है। भूपेश सरकार जिस तरह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह गोठान के नाम पर ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा के चलबो पोल खोलबो अभियान के तहत गोठान में गडबडी को लेकर समूह की महिलाओं ने पूर्व विधायक को बताया कि बोर फरवरी महिने से खराब है। इससे केचुआ खाद नही बन पाया। केचुए पूरे मर गए। अस्सी – नब्बे किलो के पचीस हजार के रहे होंगे। इससे समूह के ऊपर कर्जा चढ गया। अभियान के तहत पूर्व विधायक ने गोठान में देखकर पाया कि स्वच्छता मिशन ठोस अपशिष्ट वाला कमरा स्टोर रूम बन कर रह गया। इस गोठान में एक भी गाय नही है। गायों के पानी पीने के लिए टंकी नुमा नान बनाया गया है। टंकी सूखी है। ” इसमें चिडिया तक के लिए पीने का पानी नही है “। झाला बना है लेकिन लगता है कि इसमें शेड के नाम से पैसा निकाला गया होगा। गोठान के माध्यम से भ्रमित करने का कार्य किया गया है। केचुए नही होने के कारण खाद पपडी बन चुके हैं। टंकी में केचुए का नामों निशान नही है। पूर्व विधायक ने सरपंच , महिला समूह , स्थानीय आम ग्रामीण जन के साथ पंचनामा तैयार करते हुए उनसे सवाल किया कि गोठान के नाम पर भूपेश सरकार ने तेरह सौ करोड़ रूपए का भारी भ्रष्टाचार किया है क्या यह जनता के साथ धोखा नही है ? ग्रामीणोंजनों ने कहा कि धोखा है-धोखा है। भूपेश कहते हैं कि हर गोठान में उन्नीस लाख रू खर्च किया गया है। क्या उन्नीस लाख रू का काम हुआ है ? ग्रामीणजनों ने कहा कि नही हुआ है-नही हुआ है? क्या गोठान के नाम पर सरपंचों को परेशान नही किया गया है ग्राम पंचायतों के पैसों को गोठान में नही लगाया गया है ? क्या सरपंच उधारी में नही फंसे हैं ? ग्रामीणोंजनों के साथ सरपंच ने कहा कि फंसे हैं- फंसे हैं। नियमानुसार गोठान समिति का चुनाव हुआ है ? ग्रामीणजनों ने कहा कि नही हुआ है- नही हुआ है। क्या कांग्रेसी बिना चुनाव के गोठान पर कब्जा किए हैं ? ग्रामीणजनों ने कहा कि किए हैं-किए हैं। भारत सरकार ने मनरेगा , स्वच्छ भारत मिशन , चौदहवां वित्त , पंद्रहवां वित्त , एलडब्ल्यूई , रूर्बन , डीएमएफ जैसी राशि जो ग्राम पंचायत के लिए भेजी गई थी। इस राशि का गोठान के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया है। क्या गांव के साथ यह अन्याय नही है ? ग्रामीणजनों ने कहा कि अन्याय है-अन्याय है। गौठान में तीन सौ गाय रखने का नियम है। आपके गोठान में एक भी गाय है या नही है ? ग्रामीणजनों ने कहा कि नही है- नही है। गोबर खरीदी के नाम पर प्रति माह कांग्रेस करोडों रू का भुगतान कर रही है। आपके गांव में आम लोगों से गोबर खरीदी हो रही है और राशि मिल रही है क्या ? ग्रामीणजनों ने कहा कि नही मिल रही है- नही मिल रही है। दो रू प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा गया और वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर जबरन किसानों को बेचा गया। क्या गोबर खरीदी ने नाम पर ठगी नही है ? ग्रामीणजनों ने कहा कि ठगी है-ठगी है। दस हजार रू प्रति माह गोठान में रखरखाव के नाम पर आता है क्या यहां गोठान में दस रू का कोई रखरखाव गोठान में हो रहा है ? ग्रामीणजनों नों ने कहा कि नही हो रहा है- नही हो रहा है। कांग्रेस सरकार ने रोका-छेका योजना चलाई थी इसके तहत जो गाय सडकों पर घूमती है उसको गोठान में रखकर चारापानी देने की योजना थी। क्या आज भी आपके गांव में सडकों पर गाय नही घूम रही है ? ग्रामीणजनों ने कहा कि घूम रही है-घूम रही है। फिर मोबाइल नंबरों के साथ पंचनामा तैयार किया गया । इस तरह भाजपा ने सरकार के भ्रष्टाचारी गोठान का पंचनामा तैयार किया। पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि नरवा , गुरूआ , घुरूआ , बाडी छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी के नाम पर ठगने वाली सरकार है। संगठन के प्रदेशव्यापी निर्देश के तहत पूर्व विधायक शयामबिहारी जायसवाल एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में और भी कई गोठानों में चलबो गोठान पोल खोल अभियान के तहत काम किया।
भरतपुर-सोनहत विधानसभा में पूर्व विधायक चंपादेवी ने भी जनकपुर में चलबो गोठान खोलबो पोल के तहत कई गोठानों के पोल को खोला।
इस तरह चलबो गोठान खलबो पोल के अभियान के तहत कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा में अलग- अलग जगह पर निर्मित गोठानों में जाकर पूर्व मंत्री भैय्या लाल राजवाडे , देवेन्द्र तिवारी , कृष्ण बिहारी जायसवाल और शैलेष शिवहरे , हितेश प्रताप सिंह ने निर्मित गोठानों में कई गडबडियों के पोल को खोला।
 
कांग्रेस का अभिमान गोठान से महिला समूह हो रहे आर्थिक आत्म निर्भर–
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए गोठानों के पोल खोल अभियान का दांव क्षेत्र में नाराजगी की वजह बनता दिखाई दिया। भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा गौठान के निरीक्षण के दौरान लगाए जा रहे विभिन्न प्रकार के आरोपों से सरपंचों एवं महिला समूहों में भारी नाराजगी व्याप्त दिखी। इस नाराजगी में सबने मिलकर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया। जिसकी सूचना भरतपुर-सोनहत विधानसभा के जनपद पंचायत सोनहत को भी दिए जाने की जानकारी मिली। वही इस मामले में जब समूह की महिलाओं व सरपंचों बात मीडिया में सामने आई कि सोनहत विकासखंड में विभिन्न पंचायतों में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत स्वावलंबी गौठान संचालित है। जिसकी निर्माण एवं क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत है। ग्राम पंचायत के द्वारा मेहनत कर गौठान तैयार कराया गया है। जिसमें सरपंच सचिव गौठान समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों के अतिरिक्त समूह कि महिलाओं का अहम योगदान है। सोनहत के ग्राम घुघरा , कुशहा , रजौली , पोड़ी , कुशमहा , नटवाही , केशगवां , बेलिया एवं अन्य गौठानों में समुह के माध्यम से गोबर खरीदी कर खाद बनाना, मुर्गीपालन , बकरीपालन कर एलईडी लाईट मरम्मत , मशरूम उत्पादन , मिट्टी के बर्तन , गोबर के दिए , फ्लाई एस ईंट , चप्पल निर्माण सहित विभिन्न प्रकार के लघु उद्योगों का संचालन कर अपनी आय बढ़ा कर जिविकोपार्जन कर रहे है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों द्वारा अभियान चला कर सोनहत क्षेत्र के गौठानों में घूम घूम कर भ्रष्टाचार का निराधार आरोप लगा कर संबंधित सरपंच-सचिव और गौठान समिति के सदस्यों सहित विभिन्न समूहों की महिलाओं का अपमान किया जा रहा है जो कि घोर निंदा जनक हैं। गोठान की स्वीकृति भले ही छत्तीसगढ़ शासन की है लेकिन गोठान कि क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत है और महिला समूहों के द्वारा पंचायत के माध्यम से ही स्वावलंबी रोजगार गतिविधि का संचालन किया जा रहा है। इस पर महिलाओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का आरोप पूरी तरह ग्राम पंचायत सरपंच , ग्रामीण समूहों की महिलाएं और गौठान समिति के ऊपर है। ठंडी गर्मी बरसात सभी मौसमों मे मेहनत करके गोठान कई गतिविधियों के रूप में संचालित कर रहे हैं। जिससे उनका व उनके परिवार का जीविकापार्जन हो रहा है। आय में बढ़ोत्तरी हो रही है परंतु भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समूह कि महिलाओं और सरपंच सचिवों को प्रोत्साहित करने कि बजाए हमारे ऊपर झूठे गंभीर एवं निराधार आरोप लगा कर हम सभी का अपमान किया जा रहा है। इनके इस कृत्य की हम सभी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं । इसके लिए सर्व सम्मति से निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया है ।

                  भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा सोनहत क्षेत्र में गौठान के निरीक्षण के नाम पर अनर्गल आरोप लगाए जाने के कारण सरपंच संघ के द्वारा के द्वारा भी नाराजगी की बात पता चली।

                   इसी तरह छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार समस्त संगठनात्मक जिला एवं विधानसभा ईकाईयों में 22 मई 2023 से 07 जून 2023 तक प्रदेश के सभी गौठान मे मेरा गौठान, मेरा अभिमान (गौ सेवा पखवाड़ा) आयोजित करने हेतू निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य मे बीते दिन मनेंद्रगढ़ विधानसभा अंतर्गत खंडगवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटकोना के गौठान मे स्व सहायता समूह की दीदीओ का शाल श्रीफल से सम्मान कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया तथा कांग्रेस सरकार मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई। जिसमे प्रमुख रुप से गौठान समिति के सदस्य, महिला स्वसहायता समूह के सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, जनपद पंचायत खंडगवा अशोक श्रीवास्तव,  युवाकांग्रेस जिला अध्यक्ष हफीज मेमन, कटकोना सरपंच भुनेश्वरी मरकाम,जारोन्ध सरपंच प्रदीप सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा, विजय साहू, रामअवतार सिंगरौल, देव यादव, दिलीप सिंह, मनोज सिंह, अजय लहरे, लालजी, सजन सिंह, उदित सिंह, राजेश यादव, दीपक गुप्ता, आसिफ मेमन, राकेश प्रजापति, रामसुन्दर, रामप्रताप, संजीव साहू, संजय साहू, शिवप्रसाद खोला उपस्थित रहे। 

             कोरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने निजी मीडिया चैनल को बताया कि उनके गोठानो का निरिक्षण का समय ही गलत है। उनका यह निरिक्षण राजनीतिक है। गांव वाले मवेशी को धूप तपन से बचाने घर ले आते हैं। गायों के लिए सब चारा पानी रहा। प्रदेश के मुखिया ने गोठान में वहां काम कर रही समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। जो इनको हजम नही हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बड़े हमले की तैयारी में विद्रोही संगठन, सेना को मिली खुफिया जानकारी, ताजा हिंसा में पांच की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 29 मई 2023। मणिपुर में फिर हिंसा की आग भड़क गई है। ताजा हिंसा की घटनाओं में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 लोग घायल हुए हैं। राज्य के विभिन्न इलाकों में हिंसा भड़कने के बाद हुई फायरिंग की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप