रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक

admin
शेयर करे

चपेट में आईं कई गाड़ियां,पाया गया काबू

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात भीषण आग लग गई। इससे बार समेत चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची।बताया जाता है कि सबसे पहले आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, फिर उसकी लपटें बार सहित आस-पास की चार दुकानों  को अपनी चपेट में ले लिया। फिर धीरे-धीरे उसके सामने खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी रही। सुबह तक आग को पूरी तरह से नहीं बुझाया गया था। अब भी चारों तरफ धुआं नजर आ रहा है। 

कारण अज्ञात
मामले में तेलीबांधा टीआई अजय झा ने बताया कि आग हार्डवेयर दुकान से लगी थी। आगे कैसे लगी, ये अभी मालूम नहीं चल सका है। आग इतनी भीषण लगी थी कि तेज बारिश के बाद भी उस पर काबू पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इससे ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि देर रात डेढ़-दो बजे के करीब आग लगी। इस दौरान रायपुर में बारिश हो रही थी पर आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को पसीने बहाने पड़े। दमकल की 13 गाड़ियां लगातार पानी की बौछारें बरसाती रहीं। आग पर काबू पाने में लगी रहीं। घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया। हालांकि सुबह तक धुआं उठते हुए दिखाई दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि लोगों को अपना सामान निकालने तक का समय नहीं मिला। बार और होटल को भी आग से काफी नुकसान पहुंचा है। आग से प्रभावित दुकानदार बॉबी तोलानी ने बताया कि देर रात उन्हें आग लगने की सूचना मिली। इस पर वो बिना देरी किए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। इस वजह से सामान बचाने के लिये उन्हें मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। इस दौरान होटल में ठहरे लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मामले में रायपुर जिला प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग कैसे लगी? इसे लेकर पुलिस और दमकल की टीम मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, आग बुझा ली गई है। फिर भी टीम मौके पर मौजूद है। कुलिंग का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित

शेयर करेएग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलरामपुर, 29 जुलाई 2026। जिले में शासन की प्राथमिकता वाली एग्रीस्टैक पंजीयन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने में लापरवाही बरतने पर बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर