इंग्लैंड दौरे से पहले चोटिल हुए इशांत शर्मा, सीधे हाथ की दो अंगुलियों में आए टांके

शेयर करे

नई दिल्ली 25 जून 2021। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल  हो गए. दरअसल मैच के दौरान इंशात ने सीधे हाथ की दो अंगुलियों में चोट लग गई थी. उनकी सर्जरी कर दी गई है जिस वजह से उनके टांके आए हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

इंशात शर्मा हुए चोटिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सीनियर पदाधिकारी ने कहा, ‘इशांत के सीधे हाथ की मध्य और चौथी अंगुली में कई टांके लगे हैं. हालांकि, इशांत की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. अगले दिन 10 दिन में टांके खुल जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फिलहाल छह हफ्ते का समय बचा है. ऐसे में वे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे’।

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले उनके फिट होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है लेकिन बॉलिंग हैंड में इंजरी के बाद इशांत शर्मा  (Ishant Sharma) को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा, अब वो इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।

4 अगस्त से शुरू होगा घमासान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अब भारतीय टीम को अगस्त-सितंबर में सीनियर टीम को पांच टेस्ट खेलने हैं.पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 से 8 अगस्त तक नॉटिंघम में होगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 12 से 16 अगस्त तक लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होगा. तीसरा टेस्ट मैच 25 से 29 अगस्त तक लीड्स और चौथा 2 से 6 सितंबर तक लंदन के द ओवल मैदान पर होगा. सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच 10 सितम्बर तक मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

सत्यनारायण की कथा' के लिए डायरेक्ट की पहली पसंद हैं श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन संग रोमांस के लिए भरी हामी?

शेयर करे शनिवार 26 जून 2021। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों ने निगेटिव खबरों की वजह से खबरों में छाये थे, हालांकि अब वह अपनी एक नई फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ की घोषणा करने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन की नई फिल्म साजिद […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान