फिल्म “कॉफी बग” में ग्रे शेड में नजर आएंगे हितेन तेजवानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई। बिग बॉस फेम बॉलीवुड ऎक्टर हितेन तेजवानी अब एक शॉर्ट फिल्म “कॉफी बग” में ग्रे शेड वाले किरदार में नजर आने वाले हैं। माँ प्रोडक्शन हाउस व माँ फैंटेसीज के बैनर तले बनी इस थ्रिलर फिल्म के निर्माता राकेश पांड्या और जेनिश टेलर जबकि सह-निर्माताहिमांशु दुबे हैं। फ़िल्म का कुशल निर्देशन निर्देशक नवनीत एस कौशिक ने किया है। इस रोमांचक फ़िल्म में हितेन तेजवानी और अनुष्का श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फ़िल्म कॉफी बग की अवधि 16 मिनट 20 सेकंड है और यह एक थ्रिलर सब्जेक्ट पर आधारित है। इसकी शुटिंग (बारडोली) सूरत में की गई है।  फ़िल्म की कहानी काफी मनोरंजक है। फिल्म दो ब्लॉगर्स रॉय और सिया के जीवन पर बेस्ड है, उनके जुनून को इसमे दर्शाया गया है। वे किसी भी तरह अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त करते हैं ..  इस फ़िल्म के मुख्य किरदार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हैं और आज के जीवन में सोशल मीडिया अच्छा है या बुरा इसी बात को लेकर इसकी कहानी का ताना बाना बना गया है।

कैसे प्रतिष्ठित लोग अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए सोशल मीडिया का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैंयह फ़िल्म सोशल मीडिया की एक्टिविटी के बारे में है, लोगों पर इसके प्रभाव को लेकर है और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न भी हैं जो दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।    निर्देशक नवनीत एस कौशिक ने बताया कि कॉफी बग एक थ्रिलर शार्ट फ़िल्म है जो अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। 16 मिनट की इस शार्ट फ़िल्म में हितेन तेजवानी का रोल काफी चैलेंजिंग है और वह एक अलग ही रूप मे स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

पेशेवर खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ में टी-20 कप 27 फरवरी से

शेयर करेप्रदेश के कमजोर व पिछड़े क्षेत्रों के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के उद्देश्य छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 19 फरवरी 2022 । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में पेशेवर खेलों को बढ़ावा देने, प्रदेश के कमजोर व पिछड़े क्षेत्रों के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'